{"_id":"5c528f5dbdec224b7a55459b","slug":"know-about-shopping-places-and-street-food-destinations-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की इन जगहों पर शनिवार-रविवार में करें बेहद सस्ते में शॉपिंग और लें जायकेदार खाने का मजा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली की इन जगहों पर शनिवार-रविवार में करें बेहद सस्ते में शॉपिंग और लें जायकेदार खाने का मजा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
SHOPPING
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप वीकेंड में दिल्ली एक्सप्लोर करना चाहते हैं और खरीददारी के साथ ही बेहतरीन जायके का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं और साउथ इंडियन जायके का मजा ले सकते हैं। दरअसल, दिल्ली न सिर्फ शॉपिंग बल्कि खानपाने के लिए भी सबसे मुफीद जगह है। यहां कई ऐसी मार्केट्स हैं जहां बेहद सस्ते में बड़े से बड़े ब्रांड की ही तरह हुबहु जींस मिल जाती है। इसके अलावा फूड लवर्स के लिए ऐसी जगहें भी हैं जहां वो छुट्टी के दिन जायकेदार खाने का आनंद ले सकते हैं। आइए सबसे पहले सस्ती मार्केट्स के बारे में जानते हैं।
2 of 10
shopping
- फोटो : social media
मोहन सिंह प्लेस, सीपी: कनाट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीददारी करना नहीं भूलते हैं। यह युवाओं की सबसे प्रिय मार्केट है। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी बस इसके लिए आपको सही से मोलभाव करना आना चाहिए। कनाट प्लेस में आपको जारा की जींस 500 रुपए से लेकर 800 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी। यह ऑरिजन जारा की जींस नहीं बल्कि कस्टम की गई जारा की जींस होगी जो कि एकदम ऑरिजनल ही लगेगी।
3 of 10
shopping
- फोटो : file photo
टैंक रोड, करोल बाग: करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी। देशभर के दुकानदार यहां थोक के भाव जींस खरीदने के लिए आते हैं। यहां आपको आसानी से 300 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन और ब्रांडेड जींस मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
cheap jeans market in delhi
- फोटो : Social Media
तुगलकाबाद एक्सटेंशन: तुगलकाबाद में कपड़ों को स्टिच करने वाली कई फैक्टरियां हैं। यहां स्थित कई फैक्टरियां तो बड़े-बड़े ब्रांड के लिए क्लोथिंग मैटिरियल भी बनाती हैं। इनमें टॉमी हिलफिगर, जारा, जीएपी आदि शामिल है। अगर आपको सस्ते में जींस खरीदनी है तो आप इस मार्केट में जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
jeans
- फोटो : Social Media
महिपालपुर: महिपालपुर में कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। यहां आपको ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां हर वक्त बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। कई बार तो यह सेल 50 से 60 फीसदी तक की होती है। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।