फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड नगरी के पास इस शहर में बरस रहा है कुदरत का प्यार, देख लेंगे तो भूल जाएंगे हर शहर की खूबसूरती

Wed, 23 Jan 2019 08:04 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 23 Jan 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
know about the tourist spot in kolhapur maharashtr
कोल्हापुर - फोटो : SELF

महाराष्ट्र के प्राचीन शहरों में से एक कोल्हापुर अपने इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी मशहूर है। यहां पर्यटकों के घूमने के लिए काफी कुछ है। यहां आपको करीब से नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलेगी। वैसे तो पूरे दुनियाभर में कोल्हापुर के चप्पल मशहूर हैं। लेकिन इसके अलावा भी कोल्हापुर में कई ऐसी चीजें हैं जो देखने लायक हैं। महाराष्ट्र के इस शहर में इतनी चीजें हैं, जिससे पर्यटकों का दिल भर ही नहीं सकता। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि कोल्हापुर में क्या है फेमस।

know about the tourist spot in kolhapur maharashtr
kolhapur misel pav

कोल्हापुर की मिसेल
किसी भी जगह की पहचान उसके स्थानीय लजीज व्यंजनों से होती है। व्यंजन ही हर शहर को दूसरे शहर से अलग बनाते हैं। इसी तरह कोल्हापुर का मिसेल पूरे देश भर में फेमस है। कोल्हापुर में मिसेल के अलावा जो स्थानीय खाने में फेमस है वह है नॉन वेज, जिसमें तांबडा रस्सा शामिल है। यह मटन से बनी हुई एक डिश है। इसके अलावा मटन का आचार और कीमा राइस बॉल्स काफी फेमस है जिसका स्वाद चखने दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। 

know about the tourist spot in kolhapur maharashtr
kolhapur dajipur wildlife scantuary

दाजिपुर वाइल्डलाइफ सैंचुरी
दाजिपुर वाइल्डलाइफ सैंचुरी कोल्हापुर के खूबसूरत जगहों में से एक है। शहर से दूर इस सैंचुरी में आपको शुद्धता के साथ-साथ सूकून भी मिलेगा। इसके अलावा जंगली जन-जीवन को करीब से देख सकते हैं। यह सैंचुरी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहती है। सैंचुरी में जाने के लिए तीस रुपये का टिकट है। लेकिन अगर आप अंदर घूमने के लिए जीप या कोई अन्य गाड़ी लेते हैं तो आपको हर व्यक्ति के हिसाब से सौ-सौ रुपए देने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the tourist spot in kolhapur maharashtr
mahalaxmi mandir

महालक्ष्मी मंदिर
कोल्हापुर में मौजूद महालक्ष्मी मंदिर 18 शक्ति पीठों में से एक है। यह मंदिर दक्षिण पुणे से 252 किलोमीटर की दूरी पर पंचगंगा नदी के तट के पास मौजूद है। यहां के स्थानीय लोग महालक्ष्मी को अंबाबाई के नाम से भी बुलाते हैं। कोल्हापुर आने वाले पर्यटक  इस मंदिर का दर्शन करने जरुर आते हैं। 

विज्ञापन
know about the tourist spot in kolhapur maharashtr
jyotiba mandir
ज्योतिबा मंदिर
3214 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह मंदिर काफी मशहूर है। इस मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने के लिए सौ सीढ़िया चढ़नी पड़ती है। इस मंदिर के बार में पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि रत्नासुर नाम के राक्षस को मारने के लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ने ज्योतिबा के रूप में अवतार लिया था। ये एक प्राचीन मंदिर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed