फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Markets For Wedding Shopping: शादी के लिए करनी है शॉपिंग, तो दिल्ली के इन बाजारों में मिलेगा बजट में सामान

Thu, 01 Sep 2022 09:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Sep 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
Know Best Markets in Delhi for Wedding Shopping Read All Details Here
शादी की शाॅपिंग के लिए दिल्ली की मार्केट

Markets in Delhi for Wedding Shopping: शादी के लिए दूल्हा, दुल्हन से लेकर परिवार, रिश्तेदार सभी उत्साहित होते हैं। शादी में बहुत सारी तैयारियां करनी होती है। कपड़े और ज्वेलरी से लेकर और भी कई सारी चीजों की शॉपिंग करनी होती है। लड़कियां अपनी शादी के लिए बहुत सारे सपने देख कर रखती हैं। किसी सेलिब्रिटी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखकर खुद की शादी के सपने सजाने लगती हैं। वह मन ही मन सोच लेती हैं कि अपनी शादी में तो किसी एक्ट्रेस जैसा लुक लेंगी। अनुष्का शर्मा या कटरीना जैसा लहंगा पहनेंगी। उनकी शादी का समय नजदीक आता है तो दुल्हन भी खरीदारी शुरू कर देती है। हालांकि शादी की शॉपिंग को लेकर अक्सर सामान्य घरों की लड़कियों के सामने दो दिक्कतें होती हैं। पहली ये कि उनकी शादी की शापिंग का बजट सीमित होता है। कम पैसों में किसी अभिनेत्री जैसा लहंगा लेने का सपना, ख्वाब बनकर ही रह जाता है। दूसरी समस्या होती है कि शापिंग कहां से की जाए ताकि वह सबसे बेस्ट चीज कम पैसों में खरीद सकें। अगर आपके घर में भी शादी नजदीक है और शादी की शॉपिंग को लेकर असमंजस में हैं तो दिल्ली की बाजारों से शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली में कई ऐसी मार्केट हैं, जहां होलसेल रेट में शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। लेटेस्ट फैशन के कपड़ों से लेकर शादी के लिए जरूरी हर सामान दिल्ली की बाजारों में मिल जाएगा। अगली स्लाइड्स में जानिए शादी की शापिंग के लिए दिल्ली की सबसे बेस्ट मार्केट के बारे में।

Know Best Markets in Delhi for Wedding Shopping Read All Details Here
चांदनी चौक से करें शादी की खरीदारी - फोटो : Pixabay

चांदनी चौक

दिल्ली की चांदी चौक बाजार देशभर में मशहूर है। ये दिल्ली की सबसे पुरानी बाजारों में शामिल है, जहां आपको दुल्हन के कपड़े और ज्वेलरी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। चांदनी चौक में कई पुराने और विश्वसनीय ज्वेलर्स के शोरूम हैं, यहां से आप शादी के लिए ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ब्राइडल लहंगों से लेकर सुंदर साड़ियों, अनारकली और शरारा सूट आदि के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन आसानी से यहां मिल सकते हैं। खास बात है कि यहां आपको आपके बजट में कपड़े मिल सकते हैं।

Know Best Markets in Delhi for Wedding Shopping Read All Details Here
गांधी बाजार से शादी की शाॅपिंग - फोटो : istock

गांधी मार्केट

शादी में तरह तरह के खर्च होते हैं, जो जेब का बोझ बढ़ा देते हैं। हालांकि कम बजट में अच्छा सामान खरीदने के लिए दिल्ली की गांधी मार्केट बेहतर विकल्प है। गांधी मार्केट एशिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल हब के तौर पर मशहूर है। यहां आपको होलसेल प्राइज में कपड़े मिल जाएंगे। दुल्हन के लिए लहंगे से लेकर दूल्हे की शेरवानी, सैंडल्स और जूते आदि सब कुछ कम पैसों में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Best Markets in Delhi for Wedding Shopping Read All Details Here
राजौरी बाजार से शादी की खरीदारी - फोटो : istock

राजौरी गार्डन

शादी की खरीदारी की बात आती है, तो दिल्ली की राजौरी गार्डन का जिक्र जरूरी है। राजौरी गार्डन में महंगे डिजाइनर लहंगे और साड़ी किराए पर भी मिलते हैं। आप चाहें तो बजट में अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस जैसा लहंदा रेंट पर ले सकते हैं और अपने दिन का खास बना सकते हैं। इसके अलावा राजौरी गार्डन में कॉस्मेटिक स्टोर, ज्वेलरी शाॅप और कपड़ों की खरीदारी के लिए अच्छी व किफायती दामों की दुकानें भी हैं।

विज्ञापन
Know Best Markets in Delhi for Wedding Shopping Read All Details Here
करोल बाग से करें शादी की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

करोल बाग

अगर बजट अच्छा है और शादी के लिए कुछ यूनिक चीजें खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली के करोल बाग भी जा सकते हैं। यहां आपको डिजाइनर साड़ियां, लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। करोल बाग में कई ब्रांड के महंगे स्टोर भी हैं। यहां आपके बजट से ऊपर पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन बेस्ट क्वालिटी का डिजाइनर सामान भी मिल जाएगा। यहां कई सारी फुटवियर और ज्वेलरी की शॉप भी हैं। शादी की खरीदारी के लिए यहां कई अन्य दुकानें भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed