{"_id":"5daea1cb8ebc3e93c81675bb","slug":"know-the-story-behind-efiile-tower-and-catacombs-of-paris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में है डरावनी सुरंग और खोपड़ियों से बनी दीवारें, बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इस देश में है डरावनी सुरंग और खोपड़ियों से बनी दीवारें, बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 23 Oct 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। इंसान को रहस्यमय चीजें सबसे ज्यादा लुभाती हैं। लाखों-करोड़ों की संख्या में हर साल लोग पहाड़, नदी, बर्फ और झरनों को छोड़ डरावनी जगहें भी देखने जाते हैं। यहां हम आपको दुनिया की सबसे डरावनी लंबी सुरंग के बारे में बता रहे हैं जो उस शहर में बनी है जो प्यार का शहर कहलाता है। जिसकी संस्कृति में रोमांस बसा है। जो शहर अपने फैशन के लिए जाना जाता है और दुनियाभर के सेलिब्रिटी जिस शहर की गोद में हर साल अपनी छुट्टियां बिताते हैं। इंसानी कंकालों से बनी है 18वीं सदी की सुरंग
2 of 8
- फोटो : Social Media
यह डरावनी सुरंग ब्यूटी और लव के शहर पेरिस में है। पूरी सुरंग 60 लाख लोगों के कंकालों से बनी है। 320 किलोमीटर लंबी यह सुरंग पेरिस कैटाकॉम्ब के नाम से मशहूर है। सुरंग में कंकाल से ही दीवारें बनी हुई हैं। ये सुरंग रोशनी से जगमगाते शहर पेरिस की सबसे रहस्यमयी जगह है। पूरी सुरंग को पब्लिक के लिए नहीं खोला गया है लेकिन सुरंग के कुछ हिस्सों को पर्यटक देख सकते हैं। सुरंग ही नहीं पूरा कब्रिस्तान है ये जगह
3 of 8
- फोटो : Social Media
इस डरावनी सुरंग में आपको जगह-जगह इंसानी कंकाल दिखेंगे। कपाल की हड्डियों से बनी दीवारें दिखेंगी। सुरंग की कहानी बड़ी ही रोचक है। 18वीं सदी में पेरिस में कब्रिस्तान के लिए जगह कम पड़ गई और कई शवों को पूरी तरह से जलाया नहीं जा सका। ऐसे में अधिकारियों ने इन शवों को भूमिगत खदानों में डलवा दिया। ऐसे ही 1780 से लेकर 1814 तक करीब 60 लाख से ज्यादा शवों को इस सुरंग में डाला गया। सुरंग में मिला था सिनेमा रूम
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : Social media
साल 2014 में पेरिस पुलिस इस कैटाकॉम्ब में ट्रेनिंग कर रही थी। उसने यहां एक सिनेमा रूम खोज निकाला। यह सिनेमा रूम स्क्रीन से लैस था। यहां रेस्टोरेंट और बार भी बनाया गया था। फोन और पावर लाइन की सुविधा भी थी। आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि यहां सिनेमा रूम और बार किसने बनाया था। सुरंग में छोड़ा गया था नोट
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : Social Media
सुरंग में एक नोट छोड़ा गया था जिसमें लिखा था कि हमें खोजने की कोशिश न करें। यानी इस डरावनी सुरंग को सिनेमा रूम और रेस्टोरेंट व बार में तब्दील करने वाले शरारती तत्व नहीं चाहते थे कि पुलिस उनका पता लगाए। पादरी के कहने पर बनाई कंकाल की दीवार
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।