फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर, हर किसी का होता है यहां घूमने का सपना

Sun, 20 Jan 2019 08:01 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 20 Jan 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
know world's most beautiful cities paris, venice
venice,italy

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए। इन शहरों में इटली और पेरिस भी शामिल हैं। घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों के लिए ये शहर रूमानियत का अहसास देने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये शहर जो आपको अपने जीवन में एक बार जरूर देखने चाहिए।

know world's most beautiful cities paris, venice
effil tower - फोटो : Social Media

पेरिस
पेरिस रोमांस का शहर है। इसे सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। यहां की भव्यता पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पेरिस घूमने के लिए हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। पेरिस में एक से बढ़िया एक रेस्टोरेंट और टूरिस्ट स्पॉट हैं। अगर आप पेरिस जा रहे हैं तो एफिल टावर जरूर देखें। एफिल टावर का निर्माण 1889 में हुआ था। इस लोहे के टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। इस टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको करीब 1,665 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। 

 

know world's most beautiful cities paris, venice
effil tower image new - फोटो : Social Media

एफिल टावर का नाम एक इंजीनियर गुस्तव एफिल के नाम पर रखा गया है। रात के वक्त यहां की तस्वीर खींचना गैरकानूनी है। दरअसल, इस टावर पर लगी लाइट्स के डिजाइन पर उसके कलाकारों का कॉपीराइट है। एफिल टावर का निर्माण 300 कारीगरों ने काम किया था। इसे बनाने में 18,038 लोहे के टुकड़े और 2.5 मिलियन कील का इस्तेमाल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know world's most beautiful cities paris, venice
budapest

बुडापेस्ट
बुडापेस्ट अपने वास्तुकला के बेजोड़ेपन के लिए जाना जाता है। यहां की वास्तुकला आपका दिल जीत लेगी। यह हंगरी की राजधानी है। यह तीन शहरों से मिलकर बना है और डैन्यूब नदी की वजह से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। बुडा और पेस्ट साल 1873 तक दो अलग-अलग शहर थे। बुडा में आपको शाही महल और ओटोमन युग के स्पा देखने को मिलेंगे। यहां आपको 13वीं शताब्दी का मथायस प्रसिद्ध चर्च भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
know world's most beautiful cities paris, venice
rome

रोम
रोम दुनियाभर में अपने सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। इटली का यह खूबसूरत शहर टाइबर नदी के किनारे स्थित सात पहाडि़यों पर बसा है। रोम 14000 साल पुराना शहर है। रोम को फैशन, रोमन व्यंजन और सिनेमा का शहर माना जाता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर भी कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed