फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2025: विदेश में मनानी है जन्माष्टमी? देखिए लंदन से दुबई तक कृष्ण मंदिरों का अद्भुत नजारा

Tue, 12 Aug 2025 02:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 12 Aug 2025 02:53 PM IST
सार

Janmashtami 2025 : लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई के कृष्ण मंदिर जन्माष्टमी के मौके पर रंग-बिरंगी सजावट, भजन-कीर्तन और भव्य झांकियों से जगमगा उठते हैं। विदेशों में इन मंदिरों की खास बात यह है कि यहां जन्माष्टमी सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव बन जाती है, जो भारतीय परंपरा को विदेशों में जीवंत बनाए रखती है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami Festival In Foreign Countries Abroad Janmashtami 2025 Celebration
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Instagram

Krishna Janmashtami 2025: हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी तिथि की मध्य रात्रि को 12 बजे कृष्ण जन्म को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई के कृष्ण मंदिर इस मौके पर रंग-बिरंगी सजावट, भजन-कीर्तन और भव्य झांकियों से जगमगा उठते हैं। विदेशों में इन मंदिरों की खास बात यह है कि यहां जन्माष्टमी सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव बन जाती है, जो भारतीय परंपरा को विदेशों में जीवंत बनाए रखती है।




लंदन में कृष्ण जन्माष्टमी

लंदन के सोहो स्ट्रीट में श्रीकृष्ण मंदिर स्थित है जहां जन्माष्टमी के मौके पर खास आयोजन होता है। लंदन के इस इस्काॅन मंदिर को जन्माष्टमी पर फूलों और लाइट्स से सजा  दिया जाता है। यहां सुबह से ही भजन-कीर्तन, रथयात्रा और प्रसाद वितरण शुरू हो जाता है। लंदन में रहने वाले भारतीय और विदेशी भक्त यहां आकर आध्यात्मिक माहौल का आनंद लेते हैं।


न्यूयॉर्क में कृष्ण जन्माष्टमी 

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में भव्य कृष्ण मंदिर है, जो जन्माष्टमी पर पूरी रात चलने वाले भजनों और आधी रात जन्मोत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यहां बच्चों के लिए खास ‘लीला ड्रामा’ और स्वादिष्ट महाप्रसाद की व्यवस्था होती है, जो स्थानीय लोगों को भी खूब आकर्षित करता है।


दुबई में श्रीनाथजी मंदिर

दुबई में बसे भारतीयों के लिए श्रीनाथजी मंदिर जन्माष्टमी का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां पारंपरिक राजस्थानी और गुजराती शैली में श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई जाती हैं, और गरबा-डांडिया का आयोजन होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed