सब्सक्राइब करें

Shri Krishna Famous Temples: मथुरा से द्वारका तक, श्रीकृष्ण की जीवन यात्रा से जुड़े 9 अद्भुत तीर्थ स्थल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 04:00 PM IST
सार

Shri Krishna Famous Temples: अगर आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति चाहते हैं, तो एक बार श्रीकृष्ण की इस दिव्य यात्रा पर अवश्य निकलें।

विज्ञापन
Lord Shri Krishna Famous Temples 9 Pavitra Sthal Yatra guide in hindi
कृष्ण धाम - फोटो : Amar ujala

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के कई अवतार अलग-अलग युग में जन्मे। इन्हीं में से एक प्रभु श्रीकृष्ण अवतार है जिनका जीवन धर्म, नीति, प्रेम और भक्ति का अद्भुत संगम है। कन्हैया का जन्म, उनकी बाल लीलाएं, युवावस्था, राजधर्म और अतत: वैराग्य तक हर पड़ाव भारत के अलग-अलग पवित्र स्थलों से जुड़ा हुआ है। 



भगवान श्रीकृष्ण की जीवन यात्रा हमें प्रेम, धर्म, नीति और वैराग्य का संदेश देती है। अगर आप धार्मिक यात्रा के शौकीन हैं या कृष्ण भक्त हैं, तो श्रीकृष्ण के 9 पवित्र स्थल आपकी तीर्थ सूची में जरूर होने चाहिए। 

इन 9 पवित्र स्थलों की यात्रा केवल धार्मिक अनुभव ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण का अवसर भी है। अगर आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति चाहते हैं, तो एक बार श्रीकृष्ण की इस दिव्य यात्रा पर अवश्य निकलें।


श्रीकृष्ण यात्रा के लिए ट्रैवल टिप्स

  • यात्रा का सर्वोत्तम समय- अक्टूबर से मार्च

  • जन्माष्टमी और होली के समय विशेष आयोजन

  • मथुरा-वृंदावन के लिए दो-तीन दिन का समय रखें

  • द्वारका और सोमनाथ के लिए अलग यात्रा प्लान बनाएं

  • धार्मिक स्थलों पर सादगीपूर्ण वस्त्र पहनें

 

Trending Videos
Lord Shri Krishna Famous Temples 9 Pavitra Sthal Yatra guide in hindi
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : Adobe

मथुरा, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि

  • यहीं कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।
  • मुख्य आकर्षण- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, विश्राम घाट
  • यह स्थान भक्तों के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है।
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Shri Krishna Famous Temples 9 Pavitra Sthal Yatra guide in hindi
मथुरा - फोटो : Istock

गोकुल,बाल लीलाओं की भूमि

  • जन्म के बाद नंद बाबा के घर गोकुल में ही श्रीकृष्ण का पालन-पोषण हुआ।
  • मुख्य स्थल- नंद भवन, रमणरेती
  • यहां की गलियां आज भी बाल-कृष्ण की लीलाओं की गवाही देती हैं।
  • यशोदा मां की लोरियां और गोकुल के घर-घर में माखन चुराने की उनकी कथाएं प्रचलित है।
Lord Shri Krishna Famous Temples 9 Pavitra Sthal Yatra guide in hindi
ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर वृंदावन मथुरा। - फोटो : अमर उजाला।

वृंदावन, प्रेम और रासलीला की नगरी

  • राधा-कृष्ण की रासलीलाओं का पावन स्थल है।
  • प्रमुख मंदिर- बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर
  • यहां हर कोना भक्ति और प्रेम से सराबोर है।
  • यहां राधा रानी और गोपियों की मौजूदगी को रात के समय महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
Lord Shri Krishna Famous Temples 9 Pavitra Sthal Yatra guide in hindi
नंदगांव - फोटो : Instagram

नंदगांव, नंद बाबा की नगरी

  • यह स्थान श्रीकृष्ण के किशोर काल से जुड़ा है।
  • नंद राय मंदिर यहां का मुख्य आकर्षण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed