सब्सक्राइब करें

Lucknow Nearly Tourist Places: जेब में सिर्फ 2000 रुपए? फिर भी लखनऊ के आसपास घूम सकते हैं ये खूबसूरत जगहें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 21 May 2026 01:38 PM IST
सार

Low Budget Trip Near Lucknow: लखनऊ के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां सिर्फ 2000 रुपए के बजट में घूमने का मजा लिया जा सकता है। इनमें नैमिषारण्य, अयोध्या, दुधवा नेशनल पार्क, कानपुर और नवाबगंज बर्ड सेंचुरी जैसी जगहें शामिल हैं। यहां कम खर्च में घूमने, खाने और फोटोग्राफी का शानदार अनुभव मिलता है।

विज्ञापन
Low Budget Trip Near Lucknow Nearby Tourist Places 2000 Rupees Me Ghumne ki Jagah
लखनऊ के पास घूमने की जगह - फोटो : AI

Lucknow Ke aaspas ghumne ki jagah: घूमने का मन तो हर किसी का करता है, लेकिन कई बार बजट की वजह से लोग ट्रिप प्लान नहीं कर पाते। खासकर छात्रों और नौकरी करने वाले लोग अक्सर ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां कम पैसों में अच्छा घूमने का अनुभव मिल सके। दिल्ली एनसीआर के पास तो कई स्थल हैं जहां आप बजट ट्रिप के लिए जा सकते हैं लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ से अगर सफर की शुरुआत करनी हो तो कम पैसों में कहां घूमने जाएं?



अगर आप भी लखनऊ में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अच्छी खबर यह है कि शहर के आसपास कई ऐसी शानदार जगहें मौजूद हैं जहां सिर्फ 2000 रुपए के अंदर आराम से ट्रिप पूरी की जा सकती है।

इन जगहों की खास बात यह है कि यहां पहुंचने का खर्च कम है और प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक शांति या एडवेंचर का भरपूर मजा मिलता है। कहीं जंगल सफारी है, तो कहीं ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल। दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ कम बजट में यादगार ट्रिप प्लान करने वालों के लिए ये जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं।

अगर आप भी कम खर्च में शानदार यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे लखनऊ के आसपास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां 2000 रुपए में आराम से घूमकर आया जा सकता है।

Low Budget Trip Near Lucknow Nearby Tourist Places 2000 Rupees Me Ghumne ki Jagah
नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
2000 रुपए में लखनऊ के आसपास घूमने की शानदार जगहें

नैमिषारण्य

उत्तर प्रदेश का सबसे पवित्र स्थल माना जाने वाला नैमिष धाम लखनऊ से करीब 90 किमी दूर है। यहां शांति और आध्यात्म का अनोखा अनुभव मिल सकता है। नैमिषारण्य धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां चक्रतीर्थ, गोमती नदी और प्राचीन मंदिर देखने लायक हैं। बस या बाइक से यहां कम खर्च में आसानी से पहुंचा जा सकता है। एक दिन की ट्रिप के लिए यह जगह बेहतरीन मानी जाती है।

 
Trending Videos
Low Budget Trip Near Lucknow Nearby Tourist Places 2000 Rupees Me Ghumne ki Jagah
कनक भवन अयोध्या - फोटो : instagram
अयोध्या

कम बजट में शानदार धार्मिक यात्रा के लिए अयोध्या जाएं। राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या घूमने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लखनऊ से ट्रेन या बस के जरिए यहां बेहद कम खर्च में पहुंचा जा सकता है। सरयू घाट की शाम की आरती और मंदिरों की खूबसूरती यात्रा को यादगार बना देती है। स्ट्रीट फूड का स्वाद भी यहां का बड़ा आकर्षण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Low Budget Trip Near Lucknow Nearby Tourist Places 2000 Rupees Me Ghumne ki Jagah
दुधवा में घूमता गैंडा। - फोटो : वन विभाग

दुधवा नेशनल पार्क

जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव चाहिए तो लखनऊ और आसपास वाले दुधवा नेशनल पार्क रवाना हो जाएं। नेचर और वाइल्डलाइफ को पसंद करने वालों के लिए दुधवा नेशनल पार्क शानदार विकल्प हो सकता है। यहां हिरण, हाथी और कई दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए यह जगह काफी लोकप्रिय है। बजट में रहने के लिए आसपास सस्ते होटल और गेस्ट हाउस भी मिल जाते हैं।

विज्ञापन
Low Budget Trip Near Lucknow Nearby Tourist Places 2000 Rupees Me Ghumne ki Jagah
बिठूर के पर्यटन स्थल - फोटो : Amar ujala

बिठूर

लखनऊ से सिर्फ कुछ घंटों की दूरी पर कानपुर में घूमने की कई जगहे हैं। लेकिन आप गंगा किनारे बसे बिठूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कम बजट में यहां की ट्रिप यादगार बन जाएगी। बिठूर में आप गंगा घाट पर स्नान कर सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं और कई ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखने वाले घाट घूम सकते हैं। गंगा किनारे स्थित ब्रह्मवर्त घाट पर ब्रह्म जी ने सृष्टि की रचना की थी। यहीं उन्होंने मनु और श्रद्धा को उत्पन्न किया था। इसके अलावा यहां ध्रुव टीला है, जहां बालकाल्य में ध्रुव ने 99 साल तक तप किया था, ताकि ईश्वर की गोद में बैठ सकें। लवकुश की जन्मस्थली और ऋषि वाल्मीकि का आश्रम भी बिठूर में ही है। 2000 रुपये से कम में यहां की यात्रा आसानी से पूरी की जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed