सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2019: जानिए आखिर क्यों कैलाश पर्वत पर नहीं कर सका कोई चढ़ाई

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 04 Mar 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2019 know about interesting fact of kailash mountain
kailash mountain

भगवान शिव दुनिया के सभी धर्मों का मूल है और हिंदू धर्म में भगवान शिव को मृत्युलोक का देवता माना गया है। भगवान शिव अजन्मे माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनका न तो कोई आरंभ हुआ है और न ही अंत होगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार कैलाश पर्वत को भगवान शंकर का निवास स्थान माना जाता है। यह मान्यता है कि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा कैलाश पर्वत की चोटियों के बीच स्थित झील को मानसरोवर झील के नाम से जाना जाता है। कैलाश पर्वत को दुनिया के सबसे रहस्मयी पर्वतों में से एक माना जाता है। क्या आपको कैलाश पर्वत से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में पता है। आइए जानते हैं आखिर कोई क्यों नहीं कर पाता है कैलाश पर्वत की चढ़ाई। 

Trending Videos
Mahashivratri 2019 know about interesting fact of kailash mountain
kailash mountain

कैलाश पर्वत की ऊंचाई 6600 मीटर से अधिक है। जो दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट से लगभग 2200 मीटर कम है। बावजूद इसके माउंट एवरेस्ट हजारों लोग चढ़ चुके हैं लेकिन कैलाश पर्वत पर अभी तक कोई चढ़ाई नहीं कर पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2019 know about interesting fact of kailash mountain
kailash mountain

कैलाश पर्वत और कैलाश क्षेत्र पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है। इस पर रिसर्च करने वाले ह्यूरतलीज ने कैलाश पर्वत पर चढ़ने को असंभव बताया है। कई पर्वतारोहियों का दावा है कि कैलाश पर्वत पर चढ़ना असंभव है। 

Mahashivratri 2019 know about interesting fact of kailash mountain
kailash mountain

रूस के एक पर्वतारोही सरगे सिस्टियाकोव ने बताया कि जब वह पर्वत के बिल्कुल पास पहुंच गए तो उनका दिल जोर से धड़कने लगा। वो पर्वत के बिल्कुल सामने थे। जिस पर आज तक कोई नहीं चढ़ सका। उचानक उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी और उनके मन में ख्याल आया कि उन्हें अब और नहीं रुकना चाहिए। और वो जैसे-जैसे नीचे आते गए उनका मन हल्का होता गया। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2019 know about interesting fact of kailash mountain
kailash mountain

बता दें कैलाश पर्वत पर चढ़ने की आखिरी कोशिश साल 2001 में की गई थी। जब चीन ने स्पेन की एक टीम को कैलाश पर्वत पर चढ़ने की अनुमति दी थी। लेकिन दुनियाभर के लोगों का मानना है कि कैलाश पर्वत एक पवित्र स्थान है इसपर किसी को भी चढ़ाई नहीं करने देना चाहिए। जिसके बाद कैलाश पर्वत पर चढ़ाई करने पर रोक लगा दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed