फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Travel Tips: बरसात में ट्रिप का प्लान है? दिल्ली-NCR के पास इन जगहों से दूर रहें वरना पछताएंगे

Thu, 24 Jul 2025 10:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

Monsoon Travel Tips: अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं और इस मानसून मे ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये जान लीजिए कि राजधानी के आसपास किन जगहों पर बारिश के मौसम में जाना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Monsoon Travel Tips Do Not Visit These Places Near Delhi During Rainy Season
मानसून में कहां न जाएं - फोटो : PTI

Monsoon Travel Tips: बरसात का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इस मौसम में घूमने की योजना बन जाए तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। खासकर अगर घूमने के लिए प्रकृति के करीब किसी हरे-भरे स्थान का चयन किया गया हो। मानसून में चारों ओर हरियाली और ठंडी हवा का मौसम सफर के लिए बेहद रोमांटिक और ताजगी महसूस करा सकता है। खासकर जब आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो वीकेंड ट्रिप्स का मन जल्दी बन जाता है। लेकिन ये मत भूलिए कि बारिश सिर्फ सुहानी ही नहीं, कई बार परेशानी का कारण भी बन जाती है। खासतौर पर कुछ जगहें ऐसी हैं जहां मानसून में जाना खतरे से खाली नहीं होता। लैंडस्लाइड, कीचड़, ट्रैफिक और अनियोजित सुविधाएं आपकी ट्रिप का मजा बिगाड़ सकती हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं और इस मानसून मे ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये जान लीजिए कि राजधानी के आसपास किन जगहों पर बारिश के मौसम में जाना नहीं चाहिए।

Monsoon Travel Tips Do Not Visit These Places Near Delhi During Rainy Season
मानसून रोड ट्रिप - फोटो : Adobe

कसौली

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली सर्दियों और गर्मियों के मौसम में पर्यटकों के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल होता है लेकिन मानसून में यहां जाना व्यर्थ हो सकता है। बरसात के मौसम में कसौली में फिसलन भरे रास्ते और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में कसौली जैसे हिल स्टेशन भले ही हरियाली से लबालब होते हैं, लेकिन बारिश के साथ फिसलन, कीचड़ और लैंडस्लाइड की समस्या भी आती है। खराब नेटवर्क और बंद रास्तों की वजह से यह जगह आपके ट्रिप का मजा किरकिरा कर सकती है।

Monsoon Travel Tips Do Not Visit These Places Near Delhi During Rainy Season
नीमराना राजस्थान - फोटो : Adobe

कुचेसर या नीमराना

दिल्ली से लगभग ढाई घंटे के रास्ते पर कुचेसर का किला है और करीब 122 किमी दूर नीमराना स्थित है। ये दोनों ही स्थान शाही लुत्फ उठाने के लिए बेहतरीन स्थल है। यहां आप रिसाॅर्ट ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। हालांकि बारिश में रिसॉर्ट ट्रिप का मजा खराब हो सकता है। कुचेसर या नीमराना जैसे रिसॉर्ट्स मानसून में खराब सर्विस और इनडोर बंद गतिविधियों की वजह से बोरिंग हो सकते हैं। खुले में घूमना मुश्किल और पूल में एंजॉय करना रिस्की हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Travel Tips Do Not Visit These Places Near Delhi During Rainy Season
मुरथल - फोटो : Adobe stock

मुरथल

दिल्लीवालों की फेवरेट जगह मुरथल, जहां लजीज पराठा सर्व किया जाता है। मानसून में पराठा खाने का मन दिल्ली वालों को मुरथल आने के लिए उत्साहित कर सकता है। लेकिन वीकेंड पर यहां इतनी भीड़ और ट्रैफिक हो जाता है कि आपका आधा दिन सिर्फ जाम में निकल सकता है। स्वाद के चक्कर में फंसकर भीड़ और ट्रैफिक से परेशान हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Monsoon Travel Tips Do Not Visit These Places Near Delhi During Rainy Season
वाटरफाॅल - फोटो : Instagram

टाइगर फॉल, चकराता

उत्तराखंड के चकराता से 20 किमी दूर टाइगर फाॅल्स है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और 312 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए झरने के लिए जाना जाता है। हालांकि भारी बारिश में झरने खतरनाक हो सकते हैं। मानसून में वाटरफॉल ट्रिप्स रोमांचक लगती हैं, लेकिन भारी बारिश में टाइगर फॉल जैसे स्पॉट्स बहुत ही रिस्की हो जाते हैं। पानी का बहाव बढ़ सकता है और फिसलन से चोट लगने का खतरा बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed