{"_id":"5e36c8da8ebc3e4b0a7f4221","slug":"mumbai-local-ac-train-time-table-and-ticket-fare","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में शुरू हुई एसी लोकल ट्रेन, इन स्टेशनों के बीच कूल होकर सफर कर पाएंगे यात्री","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
मुंबई में शुरू हुई एसी लोकल ट्रेन, इन स्टेशनों के बीच कूल होकर सफर कर पाएंगे यात्री
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mumbai AC Train
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी आप अब एयर कंडीशन सुविधा का आनंद ले पाएंगे। मुंबई की कई रेल रूटों पर अब एसी लोकल ट्रेनें चलेंगी। मुंबई मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क पर पनवेल से ठाणे के बीच पहली एसी लोकल सेवा की शुरुआत गुरुवार को हुई। तीन फरवरी से एसी लोकल ट्रेन का नियमित संचालन होगा।
2 of 5
Mumbai AC Train
- फोटो : Instagram
मुंबई के पनवेल से ठाणे के बीच पहली एसी लोकल का गुरुवार को रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला चालकों द्वारा संचालित यह एसी लोकल ट्रेन पनवेल स्टेशन से ठाणे के लिए बीच चली।
3 of 5
Mumbai Local
- फोटो : Social Media
इस वातानुकूलित लोकल ट्रेन में यात्रियों के लिए इंटरकॉम सुविधा होगी। इसके साथ ही जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली का भी लाभ ले पाएंगे। लोकल एसी ट्रेन के हर डिब्बे में दो साइड वाले डिस्प्ले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mumbai Local
- फोटो : Instagram
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ठाणे-नेरुल, ठाणे-पनवेल और ठाणे-वाशी स्टेशनों के बीच 16 सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रांस हार्बर लाइन पर वातानुकूलित लोकल ट्रेन का नियमित संचालन तीन फरवरी से शुरू होगा। सुबह 5:44 को पनवेल से ठाणे के लिए पहली सेवा, जबकि रात 9:54 बजे ठाणे से पनवेल के लिए आखिरी सेवा चलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
Mumbai AC Train
- फोटो : Social Media
ठाणे से पनवेल के बीच 35 किमी की दूरी के लिए किराया प्रथम श्रेणी टिकट से डेढ़ गुना ज्यादा होगा। वहीं, सीजन पास धारक यात्रियों को एक महीने के लिए 1985 रुपये खर्च करने होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट की जा सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।