Cities Named After Goddess Durga: देशभर में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा का पूजन किया जाता है। लोग घर के मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित कर उपवास करते हैं। इसके अलावा देशभर में कई सिद्धपीठ और माता दुर्गा के मंदिर हैं, जहां लोग नवरात्रि में दर्शन के लिए जाते हैं। जम्मू के कटरा में वैष्णो माता मंदिर से लेकर विंध्याचल और महियर समेत कई मंदिरों के दर्शन के लिए लोग नवरात्रि में पहुंचते हैं। हालांकि मंदिरों के अलावा देवी मां का संबंध देश के कुछ शहरों से भी है। देश में कई ऐसे प्रसिद्ध शहर हैं, जिनका नाम माता दुर्गा के नाम पर रखा गया है। अक्सर बच्चों के नाम किसी भगवान पर या देवी के नाम पर रखे जाते हैं लेकिन देवी के नाम पर शहरों के नाम होना अपने आप में ही खास है। चलिए जानते हैं देवी मां के नाम पर प्रसिद्ध भारतीय शहरों के बारे में।
Navratri 2022: माता दुर्गा के नाम पर हैं इन शहरों के नाम, दिल्ली और मुंबई भी लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई
महाराष्ट्र की आर्थिक नगरी मुंबई का नाम भी देवी मुंबी के नाम पर रखा गया है। मुंबई के जावेरी बाजार में माता मुंबा या महा अंबा का प्रसिद्ध मंदिर भी है, जिसका इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जाता है।
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली का नाम भी देवी मां के नाम पर ही है। दिल्ली के एक हिस्से को योगिनीपुर भी कहा जाता था। दिल्ली के महरौली क्षेत्र में योगमाया मंदिर है, इस कारण इसे योगिनीपुर के नाम से जाना जाता था।
पटना
बिहार की राजधानी पटना भी देवी के नाम पर ही है। पटना में माता सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। इस स्थान पर देवी पाटन शक्तिपीठ स्थित है।
श्रीनगर
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर देवी दुर्गा के नाम पर ही है। प्राकृतिकता के बीच बसा यह शहर मां लक्ष्मी का घर माना जाता है। यहां शारिका देवी मंदिर स्थित है, जहां स्वयंभू श्री चक्र के रूप में माता लक्ष्मी विराजमान हैं।
नैनीताल
उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल का नाम भी माता दुर्गा के एक स्वरूप मां नैना देवी के नाम पर आधारित है। यहां माता सती की आंख गिरी थी, जिसके बाद यहां नैना देवी शक्तिपीठ बना और शहर का नाम नैनीताल पड़ा।
चंडीगढ़
दिल्ली का पड़ोसी शहर चंडीगढ़ माता चंडी देवी के नाम पर है। यहां मां चंडी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है, जहां दूर दराज से पर्यटक आते हैं।
मैंगलोर
नवीं शताब्दी में अलुपा राजवंश के राजा कुंदवर्मन ने अपने राज्य में देवी मंगला का मंदिर बनवाया था। इस कारण शहर का नाम भी माता के नाम पर मैंगलोर पड़ा।
त्रिपुरा
माता त्रिपुरा सुंदरी के नाम पर ही त्रिपुरा शहर का नाम रखा गया है। यहां अगरतला से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी पर त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर स्थित है।