फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Garba Night in Delhi: दिल्ली में गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन कहां? जानें कैसे हो सकते हैं शामिल

Thu, 29 Sep 2022 01:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 29 Sep 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Navratri Celebration Ideas Best Places For Dandiya And Garba Night In Delhi Know Details in Hindi
नवरात्रि में डांडिया और गरबा नाइट्स - फोटो : istock

Best Places For Dandiya And Garba Night In Delhi: नवरात्रि की रौनक घरों, मंदिरों से लेकर बाजारों तक नजर आ रही है। माता दुर्गा के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े त्योहारों में से एक नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। नौ दिनों के पर्व में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग उपवास करते हैं, कन्या पूजन करते हैं और माता के जगराते में शामिल होते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं, जहां डांडिया और गरबा नाइट्स का खास आयोजन होता है। डांडिया और गरबा भारत के परंपरागत नृत्य हैं, जो विशेषकर नवरात्रि के दौरान किए जाते हैं। डांडिया मथुरा-बरसाना से निकला नृत्य है तो गरबा गुजरात का प्रसिद्ध नृत्य है। दोनों ही धार्मिक महत्व रखते हैं। ऐसे में नवरात्रि के मौके पर लोग एक जगह एकत्र होकर डांडिया और गरबा करते हैं। अगर इस नवरात्रि आप भी डांडिया नाइट्स या गरबा नाइट्स में शामिल होना चाहते हैं तो दिल्ली के कुछ खास आयोजनों के बारे में जान लें। दिल्ली की इन जगहों पर सबसे मजेदार डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन होता है, जहां शामिल होने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।


 

Navratri Celebration Ideas Best Places For Dandiya And Garba Night In Delhi Know Details in Hindi
दिल्ली के डांडिया और गरबा इवेंट - फोटो : istock

दिल्ली हाट, जनकपुरी में डांडिया नाइट्स

नवरात्रि में डांडिया नाइट इवेंट में शामिल होना चाहते हैं, तो दिल्ली के जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट जाएं। यहां नाॅन स्टाॅप डांडिया कार्यक्रम होता है। अच्छे संगीत के साथ खाने पीने की भी पूरी व्यवस्था की जाती है। हालांकि यहां शामिल होने के लिए एथेनिक ड्रेस कोड को अपनाना होता है। डांडिया नाइट्स के अलावा गरबा करने वालों के लिए भी खास व्यवस्था की जाती है।

Navratri Celebration Ideas Best Places For Dandiya And Garba Night In Delhi Know Details in Hindi
दिल्ली के डांडिया और गरबा इवेंट - फोटो : istock

गौर सिटी मॉल, ग्रेटर नोएडा में डांडिया इवेंट

ग्रेटर नोएडा सेक्टर एक में गौर सिटी स्टेडियम में डांडिया इवेंट का आयोजन हो रहा है। यहां शाम पांच बजे से महाआरती के बाद डांडिया का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। साढ़े पांच बजे से लोगों को यहां एंट्री मिलने लगती है। गौर सिटी मॉल के पास हो रहे डांडिया इवेंट में शामिल हो रहे हैं तो कुछ एथनिक जरूर पहन कर जाएं। वेन्यू पर ही आपको डांडिया भी मिल जाती है। साथ ही इवेंट के अंत में डांडिया किंग, क्वीन समेत बेस्ट कपड़ों, मेकअप के लिए पुरस्कार भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Celebration Ideas Best Places For Dandiya And Garba Night In Delhi Know Details in Hindi
दिल्ली के डांडिया और गरबा इवेंट - फोटो : istock

सरिता विहार में गरबा नाइट्स

दिल्ली के सरिता विहार में पॉकेट सी पार्क में एक अक्टूबर से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। डांडिया इवेंट शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा, जिसमें पास के जरिए ही प्रवेश कर सकते हैं। एंट्री फीस 300 रुपये है। यहां डीजे, ढोल आदि पर डांस करने के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, शॉपिंग के लिए दुकानें, सेल्फी कॉर्नर, लकी ड्रा वाउजर और डांडिया नृत्य पर पुरस्कार जैसी मनोरंजक एक्टिविटी में भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Navratri Celebration Ideas Best Places For Dandiya And Garba Night In Delhi Know Details in Hindi
गरबा नाइट्स ड्रेस - फोटो : istock

द्वारका गरबा नाइट

2 अक्टूबर को दिल्ली के द्वारका के पास पैसिफिक डी 21 माॅल में गरबा का आयोजन हो रहा है। शाम 6 से रात 10 बजे तक गरबा इवेंट होगा, जिसमें एंट्री फीस 250 रुपये है। यहां गरबा करने के साथ ही आपको फलाहारी खाने की सुविधा मिलेगी। शॉपिंग वाउचर मिलेंगे। पारंपरिक कपड़ों में इवेंट में शामिल होना बेहतर रहेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed