फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, विदेशी भी हैरान हो जाते हैं यहां की खूबसूरती देखकर

Tue, 22 Oct 2019 07:54 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Oct 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
once in your life you must visit rajsthan hill station mount abu
- फोटो : twitter

राजस्थान की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। यहां की संस्कृति, रहन-सहन पांरपरिक धरोहर हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान जहां भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, वहीं राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां दूर-दूर तक गर्मी का नामो-निशान नहीं है।



दरअसल, इस जगह को राजस्थान का हिल स्टेशन कहा जाता है। यह जगह ऊंची पहाड़ी पर स्थित है जिसे माउंट आबू के जाना जाता है। माउंट आबू की खूबसूरती का जितना बखान किया जाए उतना कम है। क्योंकि माउंट आबू है ही इतना खूबसूरत।

राजस्थान का माउंट आबू ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। माउंट आबू में ऐसी कई जगहें हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। अगर आप भी माउंट आबू जाने का प्लान बना चुके हैं तो हम आपको माउंट आबू की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां की सैर आपको अपनी जिंदगी में एक बार तो जरूर करनी चाहिए। 

once in your life you must visit rajsthan hill station mount abu
- फोटो : social media
अचलगढ़ किला 

माउंट आबू में अचलगढ़ किला हर किसे के आकर्षण का केन्द्र है। इस किले की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं यहां के खूबसूरत नजारें। यह किला मवाद के राजा राणा कुम्भा ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी पर स्थित है।

इस किले में स्थापित अचलेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की आस्था के लिए जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता हैं कि यहां के मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशाने देखने को मिलते हैं।

भगवान शिव के इन पैरों के निशान को देखने के इस किले में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। अब आप खुद सोचिए कि इस किले में जाकर और भगवान शिव के दर्शन करके आपको कितना आनंद आएगा। 

once in your life you must visit rajsthan hill station mount abu
- फोटो : social media
सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट 

माउंट आबू का सबसे खूबसूरत नजारा है सूर्योदय और सूर्यास्त होना। माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है और यहां से आप सूर्योदय और सूर्य होने के  अप्रतिम नजारों को देख सकते हैं, इसलिए यहां लाखों की तादात में पर्यटक आते हैं। इस जगह को सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट के नाम से जाना जाता है। सुबह और शाम का यह नजारा हर किसी का मन मोह लेता है। आप भी इस नजारे को देख प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती से रूबरू होंगे, इसलिए माउंट आबू जाएं और इस खूबसूरत नजारे के साक्षी बनें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
once in your life you must visit rajsthan hill station mount abu
- फोटो : social media

टॉड रॉक 

माउंट आबू में आपको ऐसी कई चीजें देखने को मिलेगी, जिसे देख आप एक पल को हैरान हो जाएंगे। यहां पर आपको एक विशाल पत्थर नजर आएगा जिसे टॉड रॉक कहा जाता है। जब आप इस पत्थर को देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे कोई मेंढ़क हो, इस विशाल पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो।

एक पत्थर जो मेंढ़क का आकार लिए हुए उसे देख प्रकृति की खूबसूरती पर गर्व और हैरानी होने लगेगी। माउंट आबू की खूबसूरती का बखान यहीं खत्म नहीं होता है। इसके अलावा यहां एक नन रॉक भी है।

यह नन रॉक घूंघट डालें किसी स्त्री के जैसा प्रतीत होता है।अब आप सोचिए की एक पत्थर जो किसी स्त्री का रूप लिए हुए है, उसको देखकर आपको कितना अच्छा लगेगा। यही कारण है कि मांउट आबू पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

विज्ञापन
once in your life you must visit rajsthan hill station mount abu
- फोटो : social media
नक्की झील 

नक्की झील के पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। नक्की झील का पानी सर्दियों में जम जाता है, जिसकी वजह से यह झील किसी बर्फ की चादर जैसा प्रतीत होता है।

ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह झील खूबसूरती का एक अनोखा नमूना है, जिसे देख किसी का भी यहां से जाने का नहीं करता है। माउंट आबू जाने वाला हर शख्स इस झील की खूबसूरती को देखने जरूर जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed