अयोध्या का जिक्र इस समय हर किसी की जुबान पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान राम की तीर्थ नगरी के रूप में प्रसिद्ध अयोध्या के अलावा बहुत सी उत्तर भारत की जगह हैं जहां पर सैर कर सकते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक मंदिर बने हुए हैं। तो चलिए देखें कौन सी है वो जगहें जहां पर सैर के लिए जा सकते हैं आप....
अयोध्या के जैसे ही खूबसूरत और मंदिरों से भरी हुई हैं ये जगहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या से करीब चालीस किमी दूर गोंडा जिले में स्वामीनारायण का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर की भव्यता और अलौकिकता को देखकर आप दंग रह जाएंगे।
फैजाबाद और इलाहाबाद के रास्ते में बना हुआ श्रंगीऋषि का आश्रम राम के वनवास जाने की गाथा को कहता है। सरयू नदी के तट पर ऋषि श्रंगी की गुफा बनी हुई है। जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर बैठकर ऋषि तपस्या करते थे।
अयोध्या से कुछ दूरी पर बना है हनुमानगढ़ी। इस जगह के बारे में मान्यता है कि ये त्रेता युग में बनी हुई है। इस जगह पर अब एक बहुत ही भव्य मंदिर बना हुआ है।
चित्रकूट से करीब दस किमी दूरी पर बना हुआ है भरतकुंड। जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर भरत ने भगवान के वनवास के बाद चौदह वर्ष तक तपस्या किया था। और यहीं से अयोध्या का राज्य भी संभाला था।