फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: इस रक्षाबंधन को बनाएं यादगार, बहन संग जा सकते हैं इन चार जगहों पर घूमने

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
rakhi 2021 best adventures tourist place in india with brother and sister
रक्षाबंधन को त्योहार को बनाएं खास - फोटो : iStock

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। भावनात्मक जुड़ाव के इस त्योहार का पूरे साल इंतजार किया जाता है, तो क्यों न इस साल इस त्योहार को खास बनाया जाए। बहन को गिफ्ट तो हर साल देते होगें पर इस बार गिफ्ट में दीजिए उन्हें खूबसूरत से ट्रिप की टिकट। इस रक्षाबंधन अपनी बहन को तोहफे के रूप में कहीं साथ सैर की योजना बनाएं, बहन के साथ ऐसी जगह घूमने जाएं जिससे यह प्यारा सा त्योहार और भी खास बन जाए।


लॉकडाउन की उबास भरी जिंदगी से पक्का ही आप सभी बोर हो चुके होगें, ऐसे में घूमने जाने से बेहतर तोहफा और क्या ही हो सकता है? तो आइए इस रक्षाबंधन को कुछ खास बनाते हैं, आगे की स्लाइडों में आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप बहन के साथ जाकर इस खूबसूरत से त्योहार को मना सकते हैं।

rakhi 2021 best adventures tourist place in india with brother and sister
बनारस शहर की खूबसूरती - फोटो : Social media

बनारस
बनारस विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। आध्यात्म और संस्कृति के इस शहर में बहन के साथ जाकर रक्षाबंधन मनाना आपके लिए काफी उत्साह से भरा हो सकता है। बनारस के पान, लस्सी औऱ स्ट्रीट-फूड पूरे देश में मशहूर है। दिन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और शाम के समय में अदुभुत गंगा आरती का आनंद आपके मन को एकदम से खुशियों से भर देगा। बनारस में खाने-पीने की कई जबरदस्त चीजें भी सस्ती और बेहद स्वादिष्ट उपलब्ध होती हैं।

rakhi 2021 best adventures tourist place in india with brother and sister
राम लला की नगरी अयोध्या - फोटो : Social media

अयोध्या
भगवान राम की नगरी अयोध्या इस समय पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। अद्भुत और अलौकिक यह शहर रक्षाबंधन में आध्यात्म से भर जाता है। लोग प्यारे राम लला को राखी पहनाते हैं। तो क्यों न आप इस रक्षाबंधन अयोध्या घूम कर आएं। शाम के समय अयोध्या की खूबसूरती देखते ही बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi 2021 best adventures tourist place in india with brother and sister
शिमला है घूमने का सबसे अच्छी स्थान - फोटो : फाइल फोटो

शिमला
पहाड़ों और वादियों के शौकीन लोगों के लिए रक्षाबंधन में शिमला जाना काफी उत्साहजनक हो सकता है। प्राकृतिक सुंदरता वाले इस जबरदस्त शहर में घूमने और देखने के लिए कई सुंदर स्थान हैं। शिमला का मौसम आपको दीवाना बना देगा। खाने-पीने की चीजें भी आपको शिमला छोड़ने नहीं देंगी।

विज्ञापन
rakhi 2021 best adventures tourist place in india with brother and sister
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : iStock

जिम कार्बेट नेशनल पार्क
उत्तराखंड का जिम कार्बेट नेशनल पार्क हमेशा से लोगों के घूमने के सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक रहा है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क में आपको जानवरों के साथ प्रकृति का भी अच्छा नजारा मिल जाएगा। बारिश के इस मौसम में इस तरह की जगहों पर घूमना अपने आप में बेहद ही सुखद एहसास वाला होता है। तो इस बार भाई-बहन के लिए इन स्थानों पर घूमने जाना सबसे खूबसूरत उपहार हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed