सब्सक्राइब करें

मुगल गार्डन घूमना है तो लाइन में लगकर नहीं बल्कि ऑनलाइन करें बुकिंग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 05 Feb 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Rastrapati bhavan mughal garden open on 6 february know how to online booking
mughal garden

राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध मुगल गार्डन 6 फरवरी से खुलने वाला है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए इस बार इसे खास तरीके से तैयार किया गया है। इस बार मुगल गार्डन पूरे एक महीने 4 दिन के लिए खोला जा रहा है। 6 फरवरी से खुलने के बाद यह 10 मार्च तक खुला रहेगा। शांति, सूकून और खूबसूरती के लिए लोकप्रिय मुगल गार्डन में इस बार 70 किस्सों के खूबसूरत फूलों व खासतौर से नीदरलैंड और जापान से मंगाए गए फूल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुगल गार्डन घूमने के लिए अब लोगों को लाइन में लगने की जरुरत नहीं है। बल्कि आप ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। 

Trending Videos
Rastrapati bhavan mughal garden open on 6 february know how to online booking
mughal garden

मुगल गार्डन घूमने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। एंट्री के लिए काफी लंबी लाइन लगती है। ऐसे में इस बार एंट्री की ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आपको rashtrapatisachivalaya,gov.in पर जाकर plan your visit टैब पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करते ही आपको टाइम बुक होने का मैसेज आ जाएगा। इसके बाद आप वहां पहुंचकर मैसेज को दिखाएंगे फिर आपको एंट्री मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rastrapati bhavan mughal garden open on 6 february know how to online booking
mughal garden

इसके लिए हालांकि सात दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। इसे सोमवार से शुक्रवार के बीच सात घंटे के स्लॉट (सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे) और शनिवार और रविवार के बीच तीन घंटे के स्लॉट (सुबह नौ बजे से 10 बजे और 11 बजे) में विभाजित किया गया है।

 

Rastrapati bhavan mughal garden open on 6 february know how to online booking
mughal garden

मुगल गार्डन के अंदर आपको पीने का पानी, टॉयलेट, फर्स्ट एड की सुविधा और थक जाने पर आराम करने की सुविधा साथ ही साथ दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर गेट पर ही मिलेगा। इस साल मुगल गार्डन में सफेद, पीले, लाल और नारंगी रंग के फूलों की थीम के साथ 10,000 ट्यूलिप जिनके बीच नीदरलैंड से लाए गए थे।  

विज्ञापन
Rastrapati bhavan mughal garden open on 6 february know how to online booking
mughal garden

मुगल गार्डन 6 फरवरी से 10 मार्च तक सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक खुलेगा। 11 मार्च का दिन सैनिकों, पुलिसकर्मियों, दृष्टिहीनों, दिव्यांगों और किसानों के लिए होगा। इस बार मुगल गार्डन की एंट्री गेट नंबर-35 से होगी। प्रवेश के लिए अपना आईकार्ड जरूर ले जाएं। मुगल गार्डन के अंदर आप अपने साथ केवल छोटा लेडीज पर्स, मोबाइल साथ ले जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed