Royal Train to Somnath Temple: भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों में सोमनाथ मंदिर का विशेष स्थान है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित यह मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पावन स्थल की यात्रा करते हैं। अब भारतीय रेलवे ने इस आध्यात्मिक अनुभव को और भी खास बना दिया है। सोमनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए दो शानदार ट्रेन सेवाएं हैं, जो न सिर्फ यात्रा को आरामदायक बनाएंगी बल्कि श्रद्धा के साथ-साथ पर्यटन का भी अनुभव कराएंगी। भारतीय रेलवे की ये दोनों शानदार ट्रेन हैं "गरवी गुजरात" भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन और वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस।
Train to Somnath Temple: सोमनाथ मंदिर के लिए शुरू हुई शाही ट्रेन, जानिए कहां से शुरू होगा सफर और किराया
Royal Train to Somnath Temple: सोमनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए दो शानदार ट्रेन सेवाएं हैं, जो न सिर्फ यात्रा को आरामदायक बनाएंगी बल्कि श्रद्धा के साथ-साथ पर्यटन का भी अनुभव कराएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गरवी गुजरात' भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन
'भारत गौरव' श्रृंखला के तहत शुरू की गई यह विशेष टूरिस्ट ट्रेन एक शाही अनुभव प्रदान करती है। ‘गरवी गुजरात’ ट्रेन दिल्ली से चलती है और गुजरात के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराती है।
सोमनाथ मंदिर की यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से की जा सकती हैं। सोमनाथ दर्शन के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन वेरावल रेलवे स्टेशन है। यह ट्रेन आठ दिन और सात रातों की यात्रा में गुजरात भ्रमण कराती है। इसमें अहमदाबाद, केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, वडोदरा, सोमनाथ, द्वारका, पोरबंदर और गिर शामिल है।
ट्रेन का किराया प्रतिव्यक्ति अलग-अलग है। गरवी गुजरात के द्वारा पूरे गुजरात के टूर पैकेज का किराया 2AC के लिए 52,250 रुपये प्रतिव्यक्ति, 1AC केबिन का 67,140 रुपये और 1AC कूपे का 77,400 रुपये है। इस पूरे टूर पैकेज में कई सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें रेल और सड़क परिवहन, वातानुकूलित होटलों में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, गाइड सेवाएं, और यात्रा बीमा शामिल है।
यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो एक ही यात्रा में गुजरात की समृद्ध संस्कृति, तीर्थ स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करना चाहते है
सबर्मती–वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस
गुजरात में तीव्र और आधुनिक रेल सेवा की ओर एक और कदम ‘सबर्मती से वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस’ है। यह ट्रेन विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो समय की बचत के साथ आरामदायक यात्रा चाहते हैं। यह ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती जंक्शन से गिर सोमनाथ में वेरावल स्टेशन के बीच चलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। महज सात घंटे का सफर तय करके साबरमती से सोमनाथ मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। ट्रेन गुरुवार को छोड़कर बाकि सप्ताह में छह दिन चलेगी।
इसमें चेयर कार व एक्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास होती हैं। आपको ऑनबोर्ड वाई-फाई, इंफोटेनमेंट, रोटेटेबल सीट्स, बेहतर कैटरिंग की सुविधा दी गई है।
अन्य ट्रेन
अगर आप बनारस से सोमनाथ की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप बनारस से अहमदाबाद तक ट्रेन ले सकते हैं, जैसे बनारस-वेरावल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीधी रेल यात्रा का विकल्प देती है। वहीं बनारस-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस से वाराणसी से अहमदाबाद तक सफर किया जा सकता है। इसके अलावा अहमदाबाद से आप वंदे भारत एक्सप्रेस या अन्य ट्रेनों के माध्यम से सोमनाथ के निकटतम रेलवे स्टेशन वेरावल पहुंच सकते हैं।