फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Destination in Delhi: दिल्ली के इस बाजार में 20 रुपए में भी मिलते हैं कपड़े

Wed, 28 May 2025 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 May 2025 12:41 PM IST
सार

Shopping Destination in Delhi:  अगर आप सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की तलाश में हैं, तो दिल्ली आपके लिए शॉपिंग का स्वर्ग है। खासकर जब बात हो 20 रुपए जैसी कम कीमत में कपड़े खरीदने की, तो दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Sarojini Nagar Market Delhi Best Budget Friendly Shopping Destination in Delhi
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

Shopping Destination in Delhi: खरीदारी का शौक रखने वाली महिलाएं या लड़कियां सेल या सस्ते में शॉपिंग करना पसंद करती हैं। इसके लिए वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग करती हैं। ऑफलाइन माध्यम से खरीदारी के लिए लोग ऐसी स्थानीय बाजारों की तलाश में रहते हैं, जहां सामान बहुत सस्ते दामों में मिल जाता है। महिलाएं सबसे ज्यादा खरीदारी कपड़ों की करती हैं। अब ट्रेंडी फैशन के कपड़े कम दाम पर मिलना मुश्किल रहता है। लेकिन दिल्ली में एक ऐसी बाजार है, जहां ट्रेंडी फैशन के कपड़े आपको बजट से भी कम में मिल जाते हैं।



विंटर वियर हों या गर्मियों के आरामदायक कपड़े हों, सभी कुछ आपको बहुत कम दामों में इस बाजार में मिलते हैं। कम दाम से मतलब 400-500 रुपये नहीं, बल्कि 100-150 रुपये में आपको स्टाइलिश टाॅप, वेस्टर्न ड्रेस और जींस आदि मिल जाती है। यह बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे इस इस बाजार में मात्र 20 रुपये की कीमत में भी कपड़े खरीद सकते हैं। 

अगर आप सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की तलाश में हैं, तो दिल्ली आपके लिए शॉपिंग का स्वर्ग है। खासकर जब बात हो 20 रुपए जैसी कम कीमत में कपड़े खरीदने की, तो दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में जा सकते हैं। 

Sarojini Nagar Market Delhi Best Budget Friendly Shopping Destination in Delhi
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

सरोजिनी नगर मार्केट में सस्ती खरीदारी

दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार को बजट में खरीदारी का बादशाह माना जाता है। यह दिल्ली का सबसे मशहूर स्ट्रीट शाॅपिंग डेस्टिनेश है। सरोजिनी नगर बाजार में आपको 20 से 200 रुपए तक में लेटेस्ट फैशन के कपड़े, जूते, बैग और एक्सेसरीज आसानी से मिल जाएंगे।


 

Sarojini Nagar Market Delhi Best Budget Friendly Shopping Destination in Delhi
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

सरोजिनी नगर बाजार में सामान की कीमत

इस मशहूर और सस्ती बाजार में महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए सामान मिल जाता है। यहां टॉप्स और टी-शर्ट की शुरुआती कीमत मात्र 20 रुपये है। जींस और ट्राउजर की खरीदारी 100-200 रुपये में आसानी से की जा सकती है। सरोजिनी नगर में आपको ब्रांडेड कपड़ों की ओवरस्टॉक आइटम्स मिल जाएगा। यहां स्टाइलिश बैग और फुटवियर का भी शानदार कलेक्शन देखने को मिलता है, जिसकी कीमत 100 रुपये से शुरु होती है। इसके अलावा, फैशनेबल ज्वेलरी और एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। घर की सजावट का सामान, मेकअप, साड़ी और एथनिक वियर भी यहां मिल जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarojini Nagar Market Delhi Best Budget Friendly Shopping Destination in Delhi
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

सरोजिनी नगर में सस्ते में खरीदारी के टिप्स
 

  • वैसे तो यहां फिक्स प्राइड रेट दिए रहते हैं। लेकिन जहां रेट फिक्स न हों, वहां थोड़ा मोलभाव करना न भूलें। सरोजिनी नगर बाजार की असली खासियत यहां बढ़-चढ़कर मोलभाव करना है। 
  • कम पैसों में लेटेस्ट सामान खरीदना चाहते हैं तो सुबह जल्दी जाएं ताकि ज्यादा विकल्प मिलें। इसके अलावा दिन या शाम के बजाय रात में खरीदारी कर सकते हैं। तब तक रेट और कम हो जाता है। 
  • जब सरोजिनी नगर में शाॅपिंग के लिए जाएं तो कैश साथ रखें क्योंकि हर जगह यूपीआई नहीं चलता। कैश में खरीदारी से आपका बजट भी बना रहता है। 
  • इसके अलावा ध्यान रखें कि वीकेंड की बजाय वीकडे पर जाना ज्यादा बेहतर रहता है। वीकेंड पर बाजार में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में दुकानदार संग मोलभाव करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही सामान भी छटा हुआ मिल सकता है।
विज्ञापन
Sarojini Nagar Market Delhi Best Budget Friendly Shopping Destination in Delhi
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe
कैसे पहुंचें सरोजिनी नगर ?

दिल्ली स्थित सरोजिनी नगर बाजार तक पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन है। पिंक लाइन के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। मेट्रो स्टेशन से बाजार पैदल दूरी पर है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed