सैर का लुत्फ उठाने वाले हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। जिसमें मौसम सबसे जरूरी चीज है क्योंकि कहीं घूमने के लिए उस खास जगह के मौसम की बड़ी अहमियत होती है। अगर आप गोवा घूमने की सोच रहे हैं तो नवंबर का मौसम इस जगह के लिए बिल्कुल सही है। गोवा के बीचों पर घूमने के लिए गर्मी और बारिश का मौसम सही नही होता है। तो अगर आप आने वाले महीने में गोवा की सैर के बारे में सोच रहें हैं तो यहां पर कुछ ऐसे बीच हैं जो देखने में बेहद सुंदर हैं लेकिन इन जगहों पर बहुत कम लोग जाते हैं। तो चलिए जानते हैं गोवा के कुछ ऐसी बीच जिनके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा लेकिन इनकी सुंदरता देखने लायक है।
बहुत कम लोग जानते हैं गोवा की इन जगहों के बारे में, यहां है खूबसूरती का असली खजाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पणजी से 70 किमी दूर बने इस बीच को देखना बेहद दिलचस्प है। समुद्र की लहरों के किनारे शांत में समय बिताने के लिए ये बीच बिल्कुल मुफीद है। इस बीच के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। यहां पर भी आप सर्फिंग, कैंपिग और स्कीईंग जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। अगोंडा बीच जाने के लिए आप चाहे तो बस, कैब या फिर अपनी गाड़ी से पहुंच सकते हैं।
बटरफ्लाई बीच तक पहुंचना बहुत आसान नहीं है लेकिन एक बार जब आप बटरफ्लाई बीच पर पहुंच जाएंगे तो आपको एहसास होगा कि ये जगह कितनी खूबसूरत है। बटरफ्लाई बीच तक आप रोड के माध्यम से नहीं पहुंच सकते हैं क्योंकि यहां पर जाने के रास्ते में घना जंगल है। अगर आपको इस बीच की सैर करनी है तो सबसे पहले पालोलेम बीच जाना होगा। यहां से बोट के जरिए बटरफ्लाई बीच पहुंचा जा सकता है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो एक बार इस जगह पर जरूर जाएं। यहां पर आपको डॉल्फिंस, क्रैब्स और गोल्डफिश बहुत आसानी से दिख जाएंगे। इस बीच को सीक्रेट बीच के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच का नाम बटरफ्लाई बीच इसलिए पड़ा क्योंकि यहां पर बहुत से तितली की प्रजातियां दिख जाती है और साथ ही इस बीच की आकृति भी तितली जैसी लगती है।
इस बीच के बारे में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। यहां पर सैलानियों की भीड़ बहुत ही कम होती है तो अगर आपको समुद्र की अठखेलियां करती लहरों को देखना है तो ये बीच बिल्कुल सही है। पणजी से मात्र 27 किमी दूर बने इस बीच तक पहुंचना बहुत आसान है। अगर आप को तैराकी पसंद है तो यहां पर आप समुद्र में तैराकी का आनंद उठा सकते हैं। होल्लांत बीच पर कयाकिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है।
गोवा की सैर के लिए जा रहें हैं तो केवल प्रसिद्ध बीचों को ही नहीं बल्कि इन अंजान बीचों की सैर पर भी जरूर जाएं। क्योंकि इन्हीं जगहों से प्रकृति के सुंदर नजारें दिखते हैं। इन्हीं में से एक है बेतूल बीच। बेतूल बीच पणजी से लगभग 50 किमी दूर है। यहां पर बस से भी जा सकते हैं लेकिन अगर आप प्राइवेट टैक्सी या कैब से जाएंगे तो बढ़िया रहेगा क्योंकि यहां पर बसों की सर्विस बहुत कम है। अगर आप सीफूड के शौकीन है तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट सीफूड खाने को मिलेंगे।