सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2022: भारत में ही नहीं विदेशों में भी हैं माता के प्रसिद्ध मंदिर, इस नवरात्रि में करें दर्शन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Know Famous Shakti Pithas Outside India
विदेश में देवी के शक्तिपीठ (गुजयेश्वरी शक्तिपीठ) - फोटो : सोशल मीडिया

Shardiya Navratri 2022: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि है। नवरात्रि माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का खास नौ दिवसीय पर्व है। इस पर्व में लोग देवी की पूजा करते हैं। उपवास रखते हैं और मंदिरों में माथा टेकने के लिए जाते हैं। भले ही नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा होती है लेकिन देवी मां के कई स्वरूप है। पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान शिव की पहली पत्नी सती के शरीर के अंग और आभूषण धरती पर अलग अलग जगहों पर गिरे थे। यह जगहें शक्तिपीठ बन गईं, जहां माता को कई अलग नामों से पुकारा जाता है। दुनियाभर में 52 शक्तिपीठ हैं, लेकिन सभी शक्तिपीठ भारत में ही स्थित नहीं है। देवी के शक्तिपीठ विदेशों में भी हैं। ऐसे में अगर आप भारत से बाहर देवी के शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि किन देशों में माता के शक्तिपीठ स्थिति हैं और इनके क्या नाम है। यहां विदेशों में बने माता के शक्तिपीठों की पूरी सूची दी जा रही है।

loader
Shardiya Navratri 2022 Know Famous Shakti Pithas Outside India
हिंगलाज मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में हिंगुला शक्तिपीठ

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के बलूचिस्तान में देवी मां का शक्तिपीठ है। पाकिस्तान में स्थिति माता के प्राचीन मंदिर का नाम हिंगुला शक्तिपीठ है। यहां हिंगलाज देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस जगह पर माता सती का सिर गिरा था। इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ को नानी का मंदिर या नानी का हज भी कहते हैं। इस शक्तिपीठ को चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि कई बार आतंकियों ने यहां हमले किए लेकिन शक्तिपीठ को कोई नुकसान न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Know Famous Shakti Pithas Outside India
मनसा शक्तिपीठ, तिब्बत - फोटो : facebook

तिब्बत का मनसा शक्तिपीठ

भारत के करीब तिब्बत में भी हिंदुओं का धार्मिक शक्तिपीठ है। यहां मानसरोवर नदी के तट पर मनसा देवी शक्तिपीठ है। माना जाता है कि यहां माता सती की दाईं हथेली गिरी थी।

Shardiya Navratri 2022 Know Famous Shakti Pithas Outside India
लंका शक्तिपीठ - फोटो : facebook

श्रीलंका का इन्द्राक्षी शक्तिपीठ

भारत के दक्षिण में स्थित श्रीलंका में भी देवी का प्रसिद्ध इंद्राक्षी शक्तिपीठ है। जाफना नल्लूर में माता को इंद्राक्षी नाम से पुकारा जाता है। इस जगह पर माता सती की पायल गिरी थी। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, देवराज इंद्र और भगवान राम ने इस शक्तिपीठ की पूजा की थी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Know Famous Shakti Pithas Outside India
नेपाल शक्तिपीठ - फोटो : facebook

नेपाल में तीन शक्तिपीठ

आद्या शक्तिपीठ- नेपाल में कई शक्तिपीठ हैं। नेपाल में गंडक नदी के पास आद्या शक्तिपीठ स्थित है। माना जाता है कि इस स्थान पर माता सती का बायां गाल गिरा था। यहां माता देवी की गंडकी स्वरूप की पूजा होती है।

गुहेश्वरी शक्तिपीठ- नेपाल में गुहेश्वरी शक्तिपीठ है, जो पशुपतिनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर बागमती नदी के किनारे स्थित है। मान्यता है कि यहां मां सती के दोनों जानु यानी घुटने गिरे थे। यहां शक्ति के महामाया रूप और भगवान शिव के भैरव कपाल रूप की पूजा होती है।

दंतकाली शक्तिपीठ- नेपाल के बिजयापुर गांव में दंतकाली शक्तिपीठ है। कहते हैं यहां माता सती के दांत गिरे थे। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed