सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Solo Travelling: सोलो ट्रैवलिंग पर जा रही महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है दिक्कत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Oct 2024 09:30 AM IST
विज्ञापन
Solo Travelling Safety Tips For Women Travel Tips In Hindi
सोलो ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock

Solo Travelling: वक्त की कमी और पैसों की बचत के कारण घूमने का शौक रखने वालों ने सोलो ट्रैवलिंग का ट्रेंड शुरू किया है। सोलो ट्रैवलिंग का अर्थ नाम से ही स्पष्ट है, अकेले घूमना। सोलो ट्रैवल कई कारणों से किया जा सकता है। अक्सर आपके वक्त के मुताबिक, परिवार, दोस्तों या करीबियों के पास वक्त नहीं होता, ऐसे में जब आपका सफर पर जाने का मन हो और साथ देने के लिए कोई न हो तो सोलो ट्रैवलिंग बेहतर विकल्प बन सकता है।



सोलो ट्रैवल करने में कम पैसे भी लगते हैं और सुकून का अहसास भी होता है हालांकि इस तरह के सफर पर अगर महिलाएं जा रही हैं तो उन्हें पहले से कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। अकेले सफर करना महिलाओं के लिए असुरक्षित या असुविधा पूर्ण हो सकता है, ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर महिलाएं सोलो ट्रैवलिंग को आरामदायक, सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से एन्जॉय कर सकती हैं।

Trending Videos
Solo Travelling Safety Tips For Women Travel Tips In Hindi
सोलो ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock

सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

जगह का चयन

महिलाएं अकेले सफर पर निकल रही हैं तो जगह के चयन के वक्त सावधानी बरतें। ट्रिप से पहले उस जगह के बारे में पूरी स्टडी कर लें। पसंद और सुविधा के लिहाज से जगह का चयन करें। इस दौरान यह भी देखें कि वहां का मौसम कैसा है और जगह महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solo Travelling Safety Tips For Women Travel Tips In Hindi
सोलो ट्रैवल टिप्स - फोटो : Istock

हल्का सामान

महिलाओं के पास सामान अधिक होता है, लेकिन उसे उठाने की शारीरिक क्षमता कम होती है। ऐसे में अगर महिला अकेले सफर पर जाएं तो लगेज में उतना ही सामान रखें, जितना आसानी से उठा सकें। इससे सफर के समय उन्हें मुश्किल नहीं होगी और आसानी से ट्रिप का लुत्फ उठा पाएंगी।

Solo Travelling Safety Tips For Women Travel Tips In Hindi
सोलो ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock

स्मार्ट वॉलेट

अपने साथ कैश कम लेकर जाएं, बल्कि कार्ड से काम ज्यादा लें। अधिक नगद पैसे रखने से आपको उन्हें भी संभालना होता है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कार्ड और स्थानीय मोड ऑफ पेमेंट को अपने फोन में डाउनलोड करके रखें।

विज्ञापन
Solo Travelling Safety Tips For Women Travel Tips In Hindi
सोलो ट्रैवल टिप्स - फोटो : Pixabay

मोबाइल में बैलेंस

घर और शहर से कितने भी दूर क्यों न हों, मोबाइल को करीबियों से जोड़कर रखता है। मोबाइल में प्रीपेड बैलेंस और डाटा जरूर रखें। हर जगह का वाई फाई यूज न करें।  मोबाइल में दो सिम रखें ताकि अगर एक का नेटवर्क काम न करें तो दूसरे सिम से कनेक्टिविटी बनी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed