सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Women's T20 WC: मिलिए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेने वाली भारतीय महिला टीम की दमदार खिलाड़ियों से

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Oct 2024 11:03 AM IST
सार

आइए जानते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दमदार महिला खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी दमदार पारी खेली।
 

विज्ञापन
Women's T20 World Cup 2024 India W Vs Australia W Team India Playing 11
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

आईसीसी वुमन टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम की खिलाडियों की टक्कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की महिला खिलाड़ियों से हुई। टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का 18वां मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 13 अक्टूबर को शाम 7:30 पर खेला गया। ये मैच टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये सेमीफाइनल मैच था। 



हालांकि भारत आस्ट्रेलियाई टीम से सेमीफाइनल मैच में हार गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ नौ रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि भारतीय  महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां पचासा है।

आइए जानते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दमदार महिला खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी दमदार पारी खेली।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 - 

प्लेइंग-11 महिला खिलाड़ी इस प्रकार है-  शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर। आईए इनके बारे में जानते हैं

Trending Videos
Women's T20 World Cup 2024 India W Vs Australia W Team India Playing 11
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ICC

हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

हरमनप्रीत कौर ये भारतीय  क्रिकेटर हैं। ये भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की कप्तान हैं। हरमनप्रीत कौर ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह भारत की तरफ से टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।

शेफाली वर्मा

शेफाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर हैं, जो अब किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। शेफाली ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया और 2019 में टी-20 के दौरान टीम में एंट्री की। शेफाली के रिकॉर्ड को देखें तो 20 साल की उम्र में ही उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह सिर्फ टी-20 ही नहीं, भारत के लिए वनडे और टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's T20 World Cup 2024 India W Vs Australia W Team India Playing 11
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI women

स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार खिलाड़ी हैं। वह एक मात्र ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्हें दो बार प्रतिष्ठित ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। स्मृति बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। जब वह 11 साल की थीं, तभी अंडर 19 स्टेट टीम में शामिल हो गई थीं।
 
जेमिमा रॉड्रिग्ज

जेमिमा रॉड्रिग्ज तब महज 4 साल की थीं, जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। जेमिमा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में क्रिकेट और हॉकी दोनों खेल खेले। लेकिन, जब बात दोनों खेलों में से एक को चुनने की आई तो उन्होंने क्रेकट को चुना।

Women's T20 World Cup 2024 India W Vs Australia W Team India Playing 11
लंदन स्पिरिट की टीम - फोटो : Twitter

ऋचा घोष (विकेटकीपर)

ऋचा घोष वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं। ऋचा ने 16 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। शुरुआत में वह क्रिकेट में तेज गेंदबाजी भी करती थीं। लेकिन अब भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर खेल रही हैं।

दीप्ति शर्मा

आगरा की दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। उनका क्रिकेट की दुनिया में सफर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Women's T20 World Cup 2024 India W Vs Australia W Team India Playing 11
अरुंधति रेड्डी - फोटो : BCCI Women

अरंधति रेड्डी

मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी महत्वपूर्ण ओवरों में अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 26 मैचों में अकेले 18 विकेट लिए हैं। इसके अवावा वह एक सक्षम बल्लेबाज भी हैं।

श्रेयंका पाटिल

विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानने वाली श्रेयंका मैदान पर कोहली की तरह अग्रेशन दिखाने के लिए मशहूर हैं। श्रेयंका एमर्जिंग एशिया कप में भारत की महिला टीम का हिस्सा रही हैं। श्रेयंका WPL में RCB के लिए खेलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed