{"_id":"5c458122bdec224dab5ff2de","slug":"some-places-in-india-every-foodie-needs-to-make-a-trip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फूड लवर्स हैं तो भारत के इन शहरों की जरूर करें सैर, दिल जीत लेगा लाजवाब खाने का जायका ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
फूड लवर्स हैं तो भारत के इन शहरों की जरूर करें सैर, दिल जीत लेगा लाजवाब खाने का जायका
लाइफस्टाइल, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
indian food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन होने के साथ ही लजीज खाने के शौकीन भी हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको भारत के किन शहरों की सैर जरूर करनी चाहिए। ये शहर पर्यटन के साथ ही अपने लजीज स्वाद के लिए भी जाने जाते हैं। यहां का खाना भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
2 of 4
lassi
बनारस
बनारस सिर्फ कला-संस्कृति के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यहां की लस्सी और चाट भी दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप घूमने के साथ ही खान-पान के शौकीन हैं तो बनारस की सैर जरूर करें। बनारस में बेहतरीन स्ट्रीट फूड मिलता है। यहां आप कचौड़ी सब्जी, दाल वडा, दही चटनी वाले गोल गप्पे और दूध-जलेबी खा सकते हैं।
3 of 4
jaipur food
जयपुर
जयपुर की पहचान दुनियाभर में अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए है। पर्यटक यहां राजे-रजवाड़ों के किले ही देखने नहीं आते बल्कि यहां के लजीज खाने का लुत्फ उठाने भी आते हैं। जयपुर की प्याज कचौरी और चाशनी वाली मावा कचौड़ी प्रसिद्ध है। इसके अलावा जयपुर की दाल बाटी चूरमा भी बेहद प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kabab
लखनऊ
लखनऊ शहर अपने जायके के लिए जाना जाता है। आप लखनऊ जाएं तो गलवटी कबाब, बोटी कबाब, टुंडे कबाब और टोरी चाट बेहद फेमस हैं। इसके अलावा यहां जाकर आप लखनऊ बुझिया, बिरयानी, नहारी आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। लखनऊ के टुंडे कबाब दुनियाभर में फेमस है। यह यहां की सबसे पुरानी डिश है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।