फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमालय की गोद बसा है सिखों का यह पवित्र धार्मिक स्थल, बर्फ से जम जाती है झील

Mon, 21 Jan 2019 11:37 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल, अमर उजाला
लाइफस्टाइल, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 21 Jan 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
hemkund sahib uttarakhand religious pilgrimage of sikhism
Hemkund
हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है। यह उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में है। हिमालय की गोद मेें बसा हेमकुंड साहिब सिख धर्म के आस्था का प्रतीक है। देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। चारों तरफ से पत्थरीले पहाड़ और बर्फ से ढ़की चोटियों के बीच बसा हेमकुंड साहिब समुद्र तल से 4329 मीटर की ऊंचाई पर है।  यहां का सफर बहुत ही मुश्किल है। हेमकुंड साहिब जाने के लिए श्रद्धालुओं को बर्फीले रास्ते से होकर जाना पड़ता है। यहां साल में 7-8 महीने बर्फ जमी रहती है और मौसम बहुत ही सर्द बना रहता है। आइए आपको इस पवित्र धार्मिक स्थल की सैर पर ले चलते हैं और बताते हैं कि यहां कैसे जाएं और कब जाएं?


 
hemkund sahib uttarakhand religious pilgrimage of sikhism
hemkund
क्या होता है हेमकुंड का मतलब?
हेमकुंड संस्कृत शब्द है। इसका मतलब होता है बर्फ का कुंड। हेमकुंड में झील के किनारे सिखों का प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। गुरुद्वारे के पास ही लक्ष्मण मंदिर है। बर्फ की ऊंची-ऊंची चोटियों से घिरे होने की वजह से यहां का वातावरण बेहद शांत है। प्रकृति की गोद में बसे इस गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हर साल सिख श्रद्धालु आते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसें जाएं?

 
hemkund sahib uttarakhand religious pilgrimage of sikhism
hemkund

श्रद्धालु हेमकुंड साहिब सड़क और हवाई रास्ते से जा सकते हैं। अगर आप सड़क के रास्ते से जा रहे हैं तो आपको ऋषिकेश – बदरीनाथ मोटर मार्ग से जाना होगा। यहां जाने के लिए श्रद्धालुओं को पांडुकेश्वर से दो किलोमीटर पहले गोविंद घाट में उतरना पड़ेगा। गोविंद घाट से करीब 20 किलोमीटर से ज्यादा पैदल यात्रा करनी पड़ती है। गोविंद घाट अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। गोविंदघाट से ऊपर को खड़ी चढ़ाई पड़ती है। कैसे पहुंचे गोविंद घाट?

विज्ञापन
विज्ञापन
hemkund sahib uttarakhand religious pilgrimage of sikhism
hemkund

गोविंदघाट पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को झूलते हुए ब्रिज के जरिए अलखनंदा नदी पार करनी पड़ेगी। यहां से आगे पुलना गांव आएगा। इसके बाद की चढ़ाई और मुश्किल हो जाती है क्योंकि रास्ता बहुत पथरीला है। इसके बाद घांघरिया बेस कैंप आता है और यहां हेमकुंड साहिब की दूरी करीब 7 किलोमीटर है। अगली स्लाइड में पढ़ें हवाई मार्ग और ट्रेन से कैसे पहुंचे?

विज्ञापन
hemkund sahib uttarakhand religious pilgrimage of sikhism
Hemkund

हवाई मार्ग से जाने के लिए आपको  जॉली ग्रांट एयरपोर्ट  उतरना होगा। यह एयरपोर्ट देहरादून में है। यहां से गोविंदघाट जाना होगा जिसकी दूरी करीब 292 किलोमीटर है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब की दूरी करीब 19 किलोमीटर है। अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं तो आपको ऋषिकेश उतरना होगा। यहां से गोविंदघाट 273 किलोमीटर है और आप बस और टैक्सी के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। गोविंदघाट तक पहुंचने के लिए आपको श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली और जोशीमठ पार करना होगा। गोविंदघाट से चढ़ाई चढ़कर आप इस पवित्र स्थल में पहुंच जाएंगे। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा वक्त मार्च से लेकर जून के बीच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed