फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के प्राचीन इतिहास को नजदीक से देखना है तो भागलपुर घूमें

Sun, 20 Jan 2019 11:40 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 20 Jan 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
know about the tourist spot in bhgalpur in bihar
bhagalpur tourism

यूं तो बिहार पहले अपनी गुंडा-गर्दी ,बेधड़क अपहरण और तस्करी के लिए काफी चर्चाओं में रहता था, लेकिन बदलते समय के साथ लोगों का बिहार को देखने के नजरिए में भी काफी बदला आया। इसका मुख्य कारण था पर्यटन।पर्यटन के चलते अब दूसरे देशों से पर्यटक काफी अधिक संख्या में बिहार आने लगे हैं। बिहार में पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र है बोधगया और दूसरा पर्यटन का केंद्र भागलपुर है।भागलपुर बिहार का दूसरा बड़ा शहर है। यह शहर अपने आप में भारत की प्राचीन इतिहास समेटे हुआ है। यहां बौद्ध शिक्षा देने वाली यूनिवर्सिटी से लेकर काफी कुछ मौजूद है।

know about the tourist spot in bhgalpur in bihar
bhagalpur

भागलपुर में क्या है खास ?
भागलपुर में कई ऐसे स्थान है जहां पर्यटक आसानी से भ्रमण कर सकते है। यहां के कुछ मुख्य आकर्षणों में से लाजपत नगर, बुद्धनाथ पर शिव मंदिर, चम्पानगर जैन मंदिर, घंटाघर , गुरान बाबा की दरगाह, रविन्द्र नाथ भवन, तग बहादुर गुरूद्वारा, संदिश परिसर, देवी काली और मां दुर्गा का मंदिर, राजमहल जीवाश्म अभयारण्य और संजय उद्यान पार्क स्थित है।

 

know about the tourist spot in bhgalpur in bihar
bhagalpur

वैसे तो भागलपुर सिल्क का शहर कहा जाता है, लेकिन भागलपुर में प्राचीन भारत से जुड़े कई ऐतिहासिक चीजें मौजूद हैं। जिसमें मंदार पर्वत, जो कि 700 फीट की ऊंचाई पर मौजूद एक छोटा सा पहाड़ है। हिंदू और जैन धर्म के अनुयायीयों के लिए इस पहाड़ पर मंदिर भी बने हुए हैं। इसके अलावा भागलपुर जिले के भरहाट ब्लॉक के मलयपुर गांव में मौजूद मां काली मंदिर आकर्षण का खास केंद्र है। हर साल यहां मां काली का मेला लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the tourist spot in bhgalpur in bihar
bhagalpur

विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन सेंचुरी
विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन सेंचुरी गंगा की डॉल्फिनों से भरा एक आकर्षण का प्रमुख स्थल है। इस सेंचुरी में मीठे पानी वाले कछुए और 135 अन्य प्रजातियों के जीव रहते हैं। यहां का यात्रा का सही समय अक्टूबर का महीना रहता है।

विज्ञापन
know about the tourist spot in bhgalpur in bihar
kuppa ghat

कुप्पा घाट
यह घाट गंगा नदी का एक तट है। पौराणिक मान्यता के अनुसार संत महर्षि ने इस गुफा में कई महीने चटाई पर बिताएं थे। कुप्पाघाट में खूबसूरत बगीचे हैं। जिनका रामायण में उल्लेख किया गया है। लोगों का ऐसा भई मानना है कि भगवान बुद्ध का जन्म इसी क्षेत्र में हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed