फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sri Lanka Tour Package: श्रीलंका ट्रिप का पूरा खर्च, जानिए चार दिन में कहां-कहां घूमें

Thu, 12 Jun 2025 03:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 12 Jun 2025 03:33 PM IST
सार

Sri Lanka tour package : केवल चार दिन में आप बीच, पहाड़, संस्कृति और भोजन सब कुछ अनुभव कर सकते हैं। अगर आप चार दिन की श्रीलंका ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो यहां जानिए पूरा खर्च, घूमने की जगहें और बेस्ट प्लानिंग टिप्स। 

विज्ञापन
Sri Lanka tour package know 4 days trip cost itinerary places to visit sri lanka me ghumne ki jagah
श्रीलंका की यात्रा - फोटो : Freepik

Sri Lanka Tour Package : भारत का नजदीकी देश श्रीलंका अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और समुद्री तटों के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। विदेश यात्रा का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए श्रीलंका एक ऐसा देश है, जहां कम बजट में यात्री घूम सकते हैं। श्रीलंका हर पर्यटक के लिए खूबसूरत समुद्र तट, हरियाली से भरे पहाड़, प्राचीन मंदिर और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने का मौका देता है। पर्यटकों के लिए यह स्थल एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। अगर आप चाहते हैं कि सीमित बजट में एक खूबसूरत, शांत और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर ट्रिप हो तो श्रीलंका एक परफेक्ट विकल्प है। केवल चार दिन में आप बीच, पहाड़, संस्कृति और भोजन सब कुछ अनुभव कर सकते हैं। अगर आप चार दिन की श्रीलंका ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो यहां जानिए पूरा खर्च, घूमने की जगहें और बेस्ट प्लानिंग टिप्स। 

Sri Lanka tour package know 4 days trip cost itinerary places to visit sri lanka me ghumne ki jagah
चार दिन की श्रीलंका यात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

चार दिन की श्रीलंका ट्रिप

यात्रा की शुरुआत कोलंबो से करें। यहां गंगारामाया मंदिर में दर्शन करें। खूबसूरत समुद्री किनारे पर सुकून भरा वक्त बिताएं। पेताह मार्केट में खरीदारी का लुत्फ उठाएं। रात में कोलंबो में ही रुकें। 

दूसरे दिन सुबह कोलंबो से विश्व प्रसिद्ध कांडी की यात्रा करें। आप ट्रेन से कांड़ी के सफर पर निकल सकते हैं। यहां पहुंचकर कैंडी लेक, टूथ टेंपल घूम सकते हैं। 

अगले दिन नुवारा एलिया जाएं। यह स्थान अद्भुत चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है। नुवारा एलिया में ग्रेगोरी लेक, रम्बोडा वॉटरफॉल्स घूमने जा सकते हैं। तीसरे दिन नुवारा एलिया से वापस कांड़ी या कोलंबो पहुंचकर रात में रुकें।

चौथे दिन नेगोंबो या बेंटोटा बीच घूमने जाएं। यहां समुद्र किनारे आराम करें और पार्टनर संग रोमांटिक वक्त बिताएं। स्थानीय सी फूड का स्वाद चखें। शाम को एयरपोर्ट के लिए रवानगी कर सकते है।

Sri Lanka tour package know 4 days trip cost itinerary places to visit sri lanka me ghumne ki jagah
श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल - फोटो : AdobeStock

श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मिनटेल : श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक मिनटेल है जिसे पर्वतमाला के रूप में जाना जाता है। यह स्थान बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखता है।

रावण फाॅल्स: एला वन्यजीव अभ्यारण्य में एक खूबसूरत जलप्रपात है, जिसका नाम रावण के नाम पर है। यह श्रीलंका की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

एडम पीक: वक्त हो तो एडम पीक की सैर पर जाएं। इसके शिखर पर एक बौद्ध मठ बना हुआ है। यहां एक पत्थर पर पद चिन्ह बना है जो अलग-अलग धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

सिगरिया रॉक किला : यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल सिगरिया रॉक किला स्थानीय लोगों के बीच दुनिया का आठवां अजूबा माना जाता है। इसकी खूबसूरती को देख हर कोई फैन हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Lanka tour package know 4 days trip cost itinerary places to visit sri lanka me ghumne ki jagah
श्रीलंका यात्रा का खर्च - फोटो : Freepik

श्रीलंका यात्रा का खर्च

भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु से कोलंबो तक सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। भारत से श्रीलंका की राउट ट्रिप फ्लाइट का किराया लगभग 12000 से 18000 रुपये प्रति व्यक्ति आ सकता है। सस्ती फ्लाइट टिकट के लिए पहले से बुकिंग करा लें। 

यहां तीन सितारा होटल में एक रात का किराया लगभग 2000 से 3000 रुपये आ सकता है। अगर आप श्रीलंका में तीन रातें रुकते हैं तो लगभग छह से नौ हजार रुपये व्यय हो सकते हैं। 

स्थानीय रेस्तरां में खाने-पीने पर पांच सौ से हजार रुपये तक प्रतिदिन का खर्च आ सकता है। चार दिन की ट्रिप पर लगभग चार से पांच हजार रुपये खान-पान पर खर्च हो सकता है। 

श्रीलंका पहुंचकर यहां लोकल ट्रांसपोर्ट पर तीन से चार हजार रुपये खर्च आ सकता है, जिसमें टुक-टुक, लोकल ट्रेन और टैक्सी शामिल हैं। कुछ जगहों पर एंट्री टिकट्स और एक्टिविटीज के लिए खर्च करना पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट मिलाकर इन सबका कुल मिलाकर अनुमानित खर्च पांच से सात हजार रुपये आ सकता है। 

अगर आप चार दिन की यात्रा पर हैं तो 25000 से 40000 हजार रुपये प्रति व्यक्ति कुल अनुमानित खर्च हो सकता है।

विज्ञापन
Sri Lanka tour package know 4 days trip cost itinerary places to visit sri lanka me ghumne ki jagah
श्री लंका ट्रिप से जुड़ी जरूरी बातें - फोटो : AdobeStock

श्री लंका ट्रिप से जुड़ी जरूरी बातें

  • अगर आप श्रीलंका की यात्रा कर रहे हैं तो वीजा की जरूरत होगी। भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीज़ा ऑनलाइन मिल जाता है। इसके लिए उन्हें लगभग 1,500 से 2,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 
  • श्रीलंका में भारतीय रुपया का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वहां भारतीय रुपये को एक्सचेंज करना आसान है। 
  • अगर बजट में यात्रा करना चाहते हैं तो श्रीलंका में स्थानीय जगहों की सैर के लिए लोकल ट्रेन चुनें। यह विकल्प सस्ता और रोमांचक हो सकता है। 
  • गर्मी में श्रीलंका यात्रा करना चाहते हैं तो हल्के कपड़े और सनस्क्रीन जरूर साथ ले जाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed