फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahotsav 2020 में मिलेंगे संस्कृति के रंग, खान-पान के हैं शौकीन तो तुरंत निकल जाएं आगरा

Tue, 18 Feb 2020 09:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
taj mahotsav 2020 tickets price timings venue know all about this festival
Taj Mahotsav 2020 - फोटो : Amar Ujala

ताज नगरी आगरा में हर साल आयोजित होने वाला ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू हो चुका है। इस बार महोत्सव की थीम है- 'संस्कृति के रंग ताज के संग’। इस महोत्सव की शुरुआत साल 1992 से हुई और महोत्सव का यह 29वां आयोजन है। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में बहुत कुछ खास हो रहा है। सियाराम धुन से इस महोत्सव की शुरुआत होने से लेकर बहुत सारे रंगारंग कार्यक्रमों का यहां संयोजन किया गया है। हम आपको बता रहे हैं इस महोत्सव के बारे में विस्तार से:

taj mahotsav 2020 tickets price timings venue know all about this festival
ताज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने के लिए तो लोग आगरा जाते ही हैं, इस बार आगरा जाने की योजना बना रहे हैं तो इस महोत्सव में जरूर शामिल होइए। 18 फरवरी से शुरू हुआ ताज महोत्सव 27 फरवरी 2020 तक चलेगा। 10 दिनों तक चलने वाले ताज महोत्सव में शामिल होकर आप तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य, कला-संस्कृति और लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 
taj mahotsav 2020 tickets price timings venue know all about this festival
ताज महोत्सव(File Photo)

इस वार्षिक महोत्सव का आयोजन ताजमहल के पास स्थित शिल्पग्राम परिसर में किया गया है। शिल्पग्राम के अलावा सदर बाजार और सूरसदन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ताज महोत्सव 2020 में हस्तशिल्प मेला लगाया गया है। साथ ही अलग-अलग राज्यों से जुड़े व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। यानी आप यहां रंगारंग कार्यक्रम देखने के साथ लजीज जायकों का भी आनंद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahotsav 2020 tickets price timings venue know all about this festival
ताज महोत्सव (File photo) - फोटो : अमर उजाला

महोत्सव में और क्या-क्या है खास
इस महोत्सव में भगवान शिव पर आधार गंगा अवतरण और भगवान राम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका दिखाई जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश की लोक संस्कृति दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन
taj mahotsav 2020 tickets price timings venue know all about this festival
Meet Brothers, Hemant Brijwasi - फोटो : Social Media

इस महोत्सव में सात दिन तक बॉलीवुड नाइट का भी आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड के कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। 20 फरवरी से 27 फरवरी के बीच मीत ब्रदर्स और हेमंत बृजवासी जैसे गायक अपनी प्रस्तुति से दर्शक-श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed