फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में फ्लाइट का नियम, ज्यादा सामान ले जाने पर तेजस एक्सप्रेस वसूलेगी ज्यादा पैसे

Sat, 15 Feb 2020 08:27 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 15 Feb 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Tejas Express will charge for excess baggage from passengers
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

मुंबई से अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस में अधिक सामान ले जाने पर आपको टिकट के अलावा और ज्यादा पैसे देने होंगे। आईआरसीटीसी ने निर्णय लिया है कि तेजस में अतिरिक्त सामान ले जाने पर आपको अपनी जेब से ज्यादा पैसे देने होंगे। आपको बता दें कि तेजस पहली ऐसी ट्रेन है जिसने इस तरह का फैसला लिया है, अभी तक इस तरह का नियम फ्लाइट में ही था।



 

Tejas Express will charge for excess baggage from passengers
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala

भारत में अभी तक किसी भी ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाने पर ज्यादा पैसा देने वाला नियम लागू नहीं है। इस तरह का नियम हवाई जहाज में होता है। लेकिन अब तेजस एक्सप्रेस आपके अतिरिक्त सामान जिसमें आपके बैग और दूसरी चीजें शामिल हो सकती हैं, उनके लिए आपसे सौ से ज्यादा रुपए वसूलेगी।


 
Tejas Express will charge for excess baggage from passengers
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं। - फोटो : BBC

आईआरसीटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक, अगर कोई यात्री एग्जिक्यूटिव चेयर कार में 70 किलो से ज्यादा और चेयर कार में 40 किलो से ज्यादा सामान ले जाएगा तो उसको इसके लिए अतिरिक्त पैसे देने होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejas Express will charge for excess baggage from passengers
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala

आईआरसीटीसी अधिकारी का कहना है कि लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में भी ऐसा नियम लागू है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण इसे लागू नहीं किया गया है। आपको बता दें कि भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस छह घंटे में मुंबई से अहमदाबाद की दूरी तय करती है। इसमें स्वचालित दरवाजे हैं। ऐसे में इस नए नियम को इसलिए भी लागू किया गया है कि स्वचालित दरवाजे सुचारू रूप से कार्य कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed