अपना भारत बहुत विशाल है। यहां की सभ्यता और संस्कृति भी बिल्कुल अलग है। लेकिन अगर आपको भारत की सभ्यता और संस्कृति को करीब से देखना है तो भारतीय रेल एक बढ़िया विकल्प है। ट्रेन में बैठकर रास्तों से गुजरते खेत, मैदान और पर्वतों को देखना दिलचस्प होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ ट्रेने ऐसी है जो लगभग पूरे भारत से होकर गुजरती हैं। वैसे तो यह ट्रेनें आम आदमी की सुविधा के लिए चलाई गई हैं लेकिन अगर आप घूमने के शौकीन है तो एक बार इन ट्रेनों की यात्रा जरूर करें।
ये हैं भारत की चार सबसे लंबी दूरी की ट्रेन जिसमें बैठकर देख सकते हैं पूरे भारत का नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह ट्रेन भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है और कन्याकुमारी, तमिलनाडु से डिब्रूगढ़, असम तक चलती है। यह 4273 किमी चलती है और अपना सफर 85 घंटे में पूरी करती है। इस ट्रेन से सफर के दौरान आपको पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक के खूबसूरत नजारे दिखाई देंगे।
यह ट्रेन भारत की दूसरी सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है और 3714 किमी का सफर तय करती है। उत्तर में जम्मू तवी से दक्षिण में कन्याकुमारी तक चलने वाली यह ट्रेन पूरे नौ राज्यों से होकर गुजरती है। इस ट्रेन में बैठकर आप इन सारे राज्यों के खूबसूरत दृश्यों को देख सकते हैं।
सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन का नाम है नवयुग एक्सप्रेस। जम्मूतवी से मैंगलौर तक जाने वाली इस ट्रेन का स्थान तीसरा है। यह ट्रेन सबसे ज्यादा 12 राज्यों से होकर गुजरती है। इस ट्रेन में बैठकर लगभग आधे भारत की सभ्यता और संस्कृति को तो देखा ही जा सकता है।
ये भारत की चौथी सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है। ये ट्रेन यशवंतपुर, बैंगलौर से शुरू होकर डिब्रूगढ़, असम तक जाती है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली ये ट्रेन तीन दिन में अपने गंतव्य तक पहुंचती है।