फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Tourist Places: बिहार के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए

Sun, 04 Sep 2022 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Sep 2022 09:13 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Tourist Places to Visit in Bihar Know About Destinations and Fare in Hindi
बोधगया - फोटो : istock

Bihar Tourist Places: भारत में कई सारे पर्यटन स्थल हैं। जब लोगों को घूमना होता है या किसी ट्रिप पर जाना होता है तो वह पहाड़ी जगहों, हरियाली, झील-झरने या समुद्र तटों की ओर रुख करते हैं। कई भारतीय तो परिवार संग तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर जाते हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई सारे पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक जगहें और तीर्थ स्थल हैं। भारत के पूर्वी राज्यों में घूमने की बात करें, तो पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, कालिमपोंग जैसी जगहें हैं तो उड़ीसा और झारखंड में तीर्थ स्थलों समेत कई पर्यटन स्थल हैं। बिहार में भी घूमने के लिए काफी कुछ है। बिहार की छठ पूजा काफी मशहूर है, वहीं पितृ पक्ष में भी श्राद्ध कर्म के लिए लोग बड़ी संख्या में बिहार जाते हैं। ऐसे में अगर आप बिहार जाने वाले हैं तो यहां के कुछ दार्शनिक स्थलों को घूम सकते हैं। चलिए जानते हैं बिहार में मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में।

Top 5 Tourist Places to Visit in Bihar Know About Destinations and Fare in Hindi
प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय - फोटो : Social media

नालंदा

भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, नालंदा विवि बिहार में ही स्थित है और यह राज्य के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी ने इसी जगह पर 14 मानसून बिताए थे। वहीं बुद्ध ने नालंदा ने आम के बाग के पास ही भाषण दिया था। नालंदा में मशहूर चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने दो साल बिताए थे। नालंदा का अधिकांश हिस्सा खंडहर बन गया है लेकिन इतिहास प्रेमियों के लिए निश्चित तौर पर घूमने लायक है।

Top 5 Tourist Places to Visit in Bihar Know About Destinations and Fare in Hindi
बोधगया - फोटो : Facebook

गया

बिहार के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में बोधगया का नाम आता है, जो एक हिंदू तीर्थस्थल है। इस जगह को बौद्ध तीर्थ स्थल के तौर पर भी पहचाना जाता है। मान्यता है कि यहां एक पेड़ के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। गया में की मंदिर और ऐतिहासिक स्थल हैं। मौर्य और गुप्त वंश के शासक भी यहीं के थे। अगर गया घूमने जा रहे हैं तो यहां बोधगया, महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, मंगला गौरी तीर्थ, बराबर गुफाएं, चीनी मंदिर और मठ, बोधि वृक्ष, डुंगेश्वरी गुफा मंदिर, बोधगया पुरातत्व संग्रहालय, थाई मंदिर, रायल भूटान मठ और मूचालिंडा झील देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Tourist Places to Visit in Bihar Know About Destinations and Fare in Hindi
श्री पटना साहिब - फोटो : facebook

पटना

बिहार की राजधानी पटना राज्य का सबसे बड़ा शहर है। पटना प्राचीन भारत में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। यहां सिखों के अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। इसलिए यह सिख भक्तों का प्रमुख तीर्थ स्थल है। पटना में कुम्हरार, आगम, दीदारगंज यक्षी, गुरुद्वारा गुरु का बाग, तख्त श्री पटना साहिब, गुरुद्वारा पहिला बड़ा, गुरुद्वारा गोबिंद घाट, गुरुद्वारा बाल लीला, किला हाउस और पटना संग्रहालय घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Top 5 Tourist Places to Visit in Bihar Know About Destinations and Fare in Hindi
वैशाली - फोटो : facebook

वैशाली

इतिहास में वैशाली जनपद का नाम मशहूर हुआ था। यही वह जगह है जहां अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था। बिहार में ही वैशाली स्थित है, जो एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल मानी जाती है। वैशाली लिच्छवी शासकों की राजधानी रही है। महावीर का जन्म स्थान होने के कारण वैशाली में अवशेष स्तूप, कुटागारशाला विहार, विश्व शांति शिवालय, राज्याभिषेक टैंक, बावन पोखर मंदिर, राजा विशाल का गढ़, चौमुखी महादेव, कुंडलपुर आदि स्थित हैं, जहां पर्यटक घूमने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed