Weekend Plans Ideas: हफ्तेभर कामकाज के बाद आप वीकेंड पर घर पर होते हैं। इस दौरान लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। कपल एक दूसरे के साथ वीकेंड पर घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे ही अगर परिवार में बच्चे होते हैं तो वह भी छुट्टी वाले दिन घूमने की जिद करते हैं। हालांकि महज एक संडे की छुट्टी में कहां घूमने जाएं या अपना वीकेंड किस तरह से खास बनाएं, इसे लेकर लोग असमंजस में रहते हैं। घर पर ही टीवी देखने, खाने पीने आदि करके वह लगभग रोज की तरह से वक्त निकाल देते हैं। लेकिन अगर हर बार से यही रूटीन अपना रहे हैं तो इस वीकेंड पर अपने पार्टनर, बच्चों या फिर माता पिता के साथ शहर घूमने निकले। आपके शहर में ऐसी कई जगहें होंगी, जहां घूमने के साथ आप अपनी छुट्टी को मजेदार बना सकते हैं। वीकेंड पर शहर की इन जगहों में घूमने जा सकते हैं आप।
Weekend Plans Ideas: वीकेंड को बनाना चाहते हैं खास, तो इस तरह अपने शहर की इन मजेदार चीजों का उठाएं लुत्फ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा देखने जाएं
हफ्ते में एक बार आप परिवार के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आप शहर के किसी थियेटर में जा सकते हैं। माॅल में भी सिनेमा हाॅल होते हैं। शहर में कोई माॅल है तो फिल्म देखने के साथ ही बच्चों या पार्टनर के साथ माॅल घूम सकते हैं। इस दिनों कई माॅल्स में गणेश उत्सव की खास डेकोरेशन देखने को मिल जाएगी, जहां आप फोटोशूट करा सकते हैं।
किसी ऐतिहासिक जगह पर जाएं
अगर आपके शहर में कोई ऐतिहासिक जगह हो, तो बच्चों को वहां लेकर जाएं। उन्हें ऐसी जगहों की कहानियां सुनाएं। इससे बच्चों का ज्ञान भी बढ़ेगा और वह अपने देश व इतिहास के बारे में भी जानेंगे। इसके अलावा छुट्टी में घूमने का मजा भी ले पाएंगे।
पार्क
छुट्टी वाले दिन आप सुबह वॉक पर या फिर शाम में बच्चों को लेकर पार्क घूमने जा सकते हैं। पार्क या किसी चिड़ियाघर में पिकनिक मनाने भी जा सकते हैं। पार्क में बच्चों के लिए झूले और खेलने का अच्छा माहौल होता है, साथ ही पार्क में हरियाली और खुली हवा में वक्त बिताना अच्छा अनुभव हो सकता है। हफ्ते में एक बार बच्चों या अपने पार्टनर के साथ पार्क में कुछ वक्त बिता सकते हैं।
मंदिर
ऑफिस से छुट्टी वाले दिन आप अपने माता-पिता या दादा दादी को लेकर मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को भी शहर के किसी मंदिर लेकर जाएं। मंदिरों का माहौल बहुत ही खुशनुमा और आध्यात्मिक होता है। हर हफ्ते मंदिर जाने की आदत बच्चों को धर्म और आध्यात्म से जोड़ेगी। वहीं बड़े बुजुर्गों को भी मंदिर जाकर अच्छा महसूस होगा।