आजकल दिल्ली और आसपास के लगभग सारे शहरों में प्रदूषण का लेवल बहुत बढ़ा हुआ है। जिसकी वजह से आप का मन भी कहीं दूर सैर पर जाने का कर रहा होगा। लेकिन अगर त्योहारों ने आपके बजट को बिगाड़ दिया है और आप कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं। तो हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कम बजट में भी आप बहुत ही सुंदर नजारों के साथ शहर के प्रदूषण से दूर रह पाएंगे। तो चलिए जानें इस खूबसूरत जगह को बारे में.....
दिल्ली के पॉल्यूशन से बचकर कम बजट में घूमना है पहाड़ों पर, तो जाएं चकराता
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बसा है छोटा सा कस्बा चकराता। जहां की खूबसूरती बहुत ही अद्भुत है। अगर आप मसूरी की सैर के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार चकराता जरूर जाएं। क्योंकि पहाड़ों के शांत माहौल में खूबसूरत नजारों को देखने का अनुभव बिल्कुल अलग है। सैलानियों के बीच कम लोकप्रिय होने के कारण यहां पर रहना और खाना थोड़ा सस्ता है। लेकिन प्रकृति की सुंदरता किसी भी मशहूर हिल स्टेशन चाहे वो शिमला, नैनीताल या फिर मसूरी से कम नहीं है।
इस छोटे से कस्बे में देखने के लिए बहुत कुछ है। थोड़ी भीड़ कम होने से पहाड़ों का सौंदर्य बढ़ जाता है। यहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है। तो चलिए देखें क्या है घूमने के लिए।
चकराता का सबसे पहला अट्रैक्शन है टाइगर फॉल्स।लेकिन इस बेहद खूबसूरत झरने को देखने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 5 किमी लंबे ट्रैक को पार करके ही आप इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे। झरने के शोर और चिड़ियों की चहचहाट को सुनने के बाद ऐसा लगेगा कि यहां से वापस न जाएं।
अगर आपको एडवेंचर पसंद करते हैं और पहाड़ों की सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं तो चकराता के सबसे सुदंर टूरिस्ट स्पॉट में से एक देवबन में जाएं। चकराता से 13 किमी दूर इस घने देवदार के जंगल में एक से एक अनोखी प्रजातियों की चिड़ियों को देखा जा सकता है।