फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

North East: भारत में रहकर घूमना है स्विट्जरलैंड या स्काॅटलैंड तो नाॅर्थ ईस्ट की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

Fri, 13 Jun 2025 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

 Best Places to Visit in North East: अगर आप विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो पूर्वोत्तर भारत के उन क्षेत्रों की सैर करें, जहां का नजारा स्वर्ग से कम नहीं लगता। इस बार भीड़ से दूर एक सुकूनभरी जगह की तलाश में नॉर्थ ईस्ट के इन पर्यटन स्थलों की सैर पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Travel Guide Best Places To Explore Near North East Best Places to Visit in North East
पूर्वोत्तर भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थल - फोटो : Adobe

Best Places to Visit in North East: जब बात भारत की अनछुई खूबसूरती की होती है तो नॉर्थ ईस्ट इंडिया एक ऐसा क्षेत्र है, जो हर ट्रैवलर की बकेट लिस्ट में होना चाहिए। पहाड़, झरने, घाटियां, जनजातीय संस्कृति और शांति ये सब कुछ यहां एक साथ मिलते हैं।नॉर्थ ईस्ट इंडिया एक ऐसा खजाना है, जहां हर कोने में प्रकृति मुस्कुराती है और हर घाटी में शांति बसती है। पूर्वोत्तर भारत की कुछ जगहों के दृश्य किसी विदेशी नजारों से लगते हैं। यहां आपको स्विट्जरलैंड, स्काॅटलैंड और कनाडा का अनुभव मिल सकता है। 



अगर आप विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो पूर्वोत्तर भारत के उन क्षेत्रों की सैर करें, जहां का नजारा स्वर्ग से कम नहीं लगता। इस बार भीड़ से दूर एक सुकूनभरी जगह की तलाश में नॉर्थ ईस्ट के इन पर्यटन स्थलों की सैर पर जा सकते हैं।

Travel Guide Best Places To Explore Near North East Best Places to Visit in North East
मेघालय - फोटो : Adobe

शिलॉन्ग, मेघालय

पूर्वोत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में मेघालय का शिलॉन्ग है। इसे पूरब का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। शिलॉन्ग प्राकृतिक सुंदरता से घिरा है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और झरने शहर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। शिलॉन्ग में उमियाम लेक, एलीफेंट फॉल्स और शिलांग पीक की सैर करने जा सकते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा वक्त मार्च से जून का महीना है।

Travel Guide Best Places To Explore Near North East Best Places to Visit in North East
मेघालय - फोटो : Adobe

चेरापूंजी, मेघालय

दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश मेघालय के चेरापूंजी में होती है। चेरापूंजी अपने लिविंग रूट ब्रिज और मोसमराम गांव के लिए प्रसिद्ध है। चेरापुंजी के दृश्य बेहद मनमोहक होते हैं। यहां भीड़भाड़ कम और शांत व सुकून भरा माहौल रहता है। चेरापुंजी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में नोहकलिकाई फॉल्स और एशिया का सबसे साफ गांव मावलिननॉन्ग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Guide Best Places To Explore Near North East Best Places to Visit in North East
Tawang - फोटो : pixabay

तवांग

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में बौद्ध संस्कृति और ऊंचे पहाड़ों का मिलन देखने को मिलता है। यहां का नजारा स्विट्जरलैंड जैसा है। यहां स्थित तवांग मठ भारत का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। यहां आप स्नोफाॅल, पर्वत और शांत वातावरण के संगम का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। तवांग यात्रा पर जाएं तो सेला पास, मधुरी झील और गोरिचेन पीक जरूर घूमें। 

विज्ञापन
Travel Guide Best Places To Explore Near North East Best Places to Visit in North East
गैंगटोक - फोटो : Adobe

गैंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक एडवेंचर एक्टिविटी के लिए लोकप्रिय है। इस स्थान को एडवेंचर्स एक्टिविटीज का हब माना जाता है। अगर आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और याक राइडिंग करना चाहते हैं तो गंगटोक यात्रा पर जरूर जाएं। यहां आएं तो नाथुला पास, त्सोंगमो लेक, और रुमटेक मठ को घूमने जरूर जाएं। गंगटोक घूमने का बेस्ट समय गर्मियों में मार्च से मई और सर्दियों में अक्टूबर से दिसंबर का महीना है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed