{"_id":"5c4ac112bdec22738c0f0ecc","slug":"uttrakhand-haridwar-hiuen-sang-chinese-pilgrim-scholar-india-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे बड़ा चीनी यात्री भारत आकर हो गया था दंग, हरिद्वार को दिया था ये नाम","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया का सबसे बड़ा चीनी यात्री भारत आकर हो गया था दंग, हरिद्वार को दिया था ये नाम
क्या आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा चीनी यात्री हुएनसांग अपनी भारत यात्रा के दौरान हरिद्वार भी गया था। हुएनसांग ने देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा की थी। वो यहां की यात्रा करके बेहद चकित हुआ था और उसने हरिद्वार और उत्तराखंड को अलग-अलग नाम दिया था। हुएनसांग हर्षवर्धन के शासन काल में भारत आया था। वो 630 ईसवी से लेकर 643 ईसवी तक भारत में रहा। हुएनसांग ने छह साल तक नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। अगली स्लाइड में पढ़िए हरिद्वार को दिया था क्या नाम
2 of 6
हुएनसांग चीनी लेखक था। दरअसल, भारत आने वाले सभी चीनी लेखक बौद्ध धर्म के अनुयायी थे और वो इस धर्म के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए भारत आए थे। इन्हीं में से एक हुएनसांग था, जो अपनी भारत यात्रा के दौरान उत्तराखंड भी गया था।
3 of 6
uttrakhand
हुएनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में उत्तराखंड को ब्रह्मपुर नाम दिया था। यानी उसने अपने यात्रा वृतांत में उत्तराखंड का जिक्र ब्रह्मपुर नाम से किया है। वहीं हरिद्वार का वर्णन हुएनसांग ने मोयूली (मयुरपुर) नाम से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
haridwar
हरिद्वार को हरि का द्वार यानी विष्णु का द्वार भी कहा जाता है। अगला कुंभ मेला हरिद्वार में ही लगने वाला है। यह नगरी उत्तराखंड की प्रसिद्ध धार्मिक स्थली के तौर पर जानी जाती है। हरिद्वार हिंदुओं की धार्मिक आस्था का केंद्र है। बड़ी तादाद में श्रद्धालु हर की पौड़ी में गंगा आरती में भाग लेने के लिए जाते हैं। यहां कई सिद्धपीठ, शक्तिपीठ और प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन
5 of 6
mansadevi
हरिद्वार में आप मनसा देवी के दर्शन कर सकते हैं। यहां माया देवी शक्तिपीठ है। भारत के पौराणिक ग्रंथों और उपनिषदों में हरिद्वार को 'मायापुरी' कहा गया है। मान्यता है कि समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत यहां गिरा था। इसी कारण यहां कुंभ का मेला आयोजित किया जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।