फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2020: रोमांस के लिए खास हैं ये जगहें, पार्टनर के साथ घूमने का करें प्लान

Mon, 03 Feb 2020 01:06 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 03 Feb 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2020 5 romantic places to visit on valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैलेंटाइन वीक आने में अब मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस खास मौके पर हर कपल एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं। एक साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए कहीं घूमने जाने से बेहतर क्या हो सकता है? घूमने का प्लान बनाने में कई कपल्स कंफ्यूज रहते हैं कि वो कहां घूमने जाएं। उनके दिमाग में बस एक ही बात घूमती है कि इस रोमांटिक मौसम का बेहतर मजा के लिए किस खूबसूरत जगह का रूख किया जाए। अगर आप भी घूमने को लेकर अभी तक प्लान नहीं बना पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ चुनिंदा खास जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप वैलेंटाइन वीक का आनंद ले सकते हैं...

Valentine Day 2020 5 romantic places to visit on valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हैवलॉक आइलैंड, अंडमान निकोबार
रोमांटिक ट्रिप के लिए अंडमान का हैवलॉक आइलैंड बहुत ही बेहतर जगह है। यह द्वीप टूरिस्टों के बीच काफी मशहूर है। आप अपने पार्टनर के साथ हैवलॉक आइलैंड पर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यूं कहें तो ये आइलैंड खासकर कपल्स के लिए ही बनी है। वैलेंटाइन वीक के दौरान इस आइलैंड पर युवाओं की ज्यादा भीड़ हो जाती है।

Valentine Day 2020 5 romantic places to visit on valentine day
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताज महल, आगरा
रोमांस और प्यार की बात हो और ताज महल का जिक्र न हो ऐसा हो ही नही सकता है। ताज महल प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस वैलेंटाइन वीक आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह पर घूमने जा सकते हैं। आप इस जगह पर रोमांटिक अंदाज में फोटोशूट के साथ-साथ क्वॉलिटी टाइम भी बिता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2020 5 romantic places to visit on valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कुमारकोम, केरल
वेम्बानंद झील के किनारे बसा कुमारकोम बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह एक ऐसी जगह है जो किसी के दिल में बस सकती है। कुमारकोम में आप अपने पार्टनर के साथ बैकवॉटर क्रूज का मजा ले सकते हैं। वैसे तो कुमारकोम एक छोटा शहर है लेकिन यहां कि खूबसूरती आपके रोम-रोम को प्रफुल्लित कर सकती है। इस जगह पर आप प्राइवेट बोट भी बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Valentine Day 2020 5 romantic places to visit on valentine day
उटी - फोटो : social media

ऊटी, तमिलनाडु
तमिलनाडु में स्थित ऊटी बहुत ही रोमांटिक जगह है। अगर आप और आपका पार्टनर पहाड़ों का शौकीन है तो आप इस जगह घूमने जा सकते हैं। कपल्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की ठंडी बर्फीली हवाएं आपके रोमांस को दोगुना कर देंगी। टी में कई खूबसूरत लेक्स यानी झीलें भी हैं, जिनमें ऊटी लेक, पायकारा लेक, एमरल्ड लेक, अपर भवानी लेक और कामराज सागर लेक शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed