सालों भर प्रेमी जोड़ों को जिस दिन का इंतजार रहता है, वह दिन यानी Valentine Day (वैलेंटाइन डे) आने वाला है। अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने होने वाले पार्टनर को या अपने किसी प्यारे से दोस्त को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिल्ली के पास ही बेहद खूबसूरत डेटिंग प्लेस हैं, जहां जाकर आप अपनी दोस्ती को मोहब्बत में बदल सकते हैं। दरअसल, हम हर जगह अपने प्यार का इजहार नहीं कर सकते हैं। प्यार के इजहार को हमेशा खास जगह चुनकर ही करना चाहिए। इससे लव लाइफ न सिर्फ खूबसूरत बनती है बल्कि आपका पार्टनर इंप्रेस भी होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं, प्यार के इजहार के लिए शानदार डेटिंग प्लेसेस के बारे में:
Propose Day 2020: पार्टनर को प्रपोज करने के लिए दिल्ली के पास ये हैं खूबसूरत डेटिंग प्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मकोट
आप अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो धर्मकोट जाएं। यह जगह हिमाचल प्रदेश में बसी है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। ऐसे में आप आसानी से अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं। यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं।
मुनस्यारी
मुस्यारी पंचचूली की शानदार चोटियों पर बसा पहाड़ी कस्बा है। समुद तल से इसकी ऊंचाई 2200 मीटर है। हर साल लाखों की तादाद में देसी-विदेशी पर्यटक मुस्यारी की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए आते हैं। यहां की मनमोहक वादियां और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य आपका भी दिल जीत लेगा। मुस्यारी की दूरी दिल्ली से सिर्फ साढ़े छह सौ किलोमीटर है। अगर आप अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो मुनस्यारी हो आएं। यहां की खूबसूरती में आप अपने दिल की बात भी आसानी से कह पाएंगे और आपका पार्टनर भी इंप्रेस हो जाएगा।
कुतब मीनार
दिल्ली के महरौली स्थित कुतब मीनार ऐतिहासिक जगह है। अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां की सैर करने के दौरान अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं। कुतुब मीनार को देखने के लिए भारत के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। यह ईटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है। दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली के अंतिम हिन्दू शासक की पराजय के फौरन बाद 1193 में कुतुबुद्धीन ऐबक द्वारा इसे 73 मीटर ऊंची विजय मीनार के रूप में निर्मित कराया गया।
गार्डन ऑफ फाइव सेंस
दिल्ली में अगर आपको अपने पार्टनर से अपने प्यारा का इजहार करना चाहते हैं तो गार्डन ऑफ फाइव सेंस अच्छी जगह है। यहां आप पहली डेट पर जा सकते हैं और अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको साकेत मेट्रो स्टेशन उतरना होगा और इसके बाद आप इस गार्डन में जाने के लिए ऑटो ले सकते हैं।