फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल नेपाल, भूटान ही नहीं इन देशों में भी घूमने के लिए नहीं लेना पड़ता है भारतीय लोगों को वीजा

Fri, 25 Oct 2019 01:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Oct 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
visa free countries for indians in hindi
- फोटो : Pixabay

वैसे तो अपने देश के अलावा किसी भी देश में घूमने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि वो कौन सा देश है जहां पर आप बिना वीजा के घूम सकते हैं तो आप बिना सोचे बता सकते हैं कि नेपाल और भूटान। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एशिया के और भी देश हैं जहां पर घूमने के लिए भारतीयों को किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। पड़ गए न आश्चर्य में लेकिन ये सच हैं कि आप इन देशों की यात्रा बड़े ही आसानी से केवल अपने पासपोर्ट के साथ कर सकते हैं। तो चलिए उन देशों के बारे में जानें।


 
visa free countries for indians in hindi
- फोटो : pixa
मकाऊ

मकाऊ दक्षिणी चीन के पास बसा एक छोटा सा देश है। जहां का टूरिज्म इस देश की चकाचौंध और लक्जरी लाइफ की वजह से फलता-फूलता है। भारतीय लोगों के बीच ये देश काफी ज्यादा मशहूर है। यहां पर आप तीस दिनों तक बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं।

visa free countries for indians in hindi
- फोटो : pixa
इंडोनेशिया 

इंडोनेशिया का खूबसूरत शहर भारतीयो के बीच काफी प्रसिद्ध है। इसलिए यहां पर जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए सुविधा दी गई है कि वे 30 दिन तक बिना वीजा के आराम से केवल पासपोर्ट के साथ बिता सकते हैं। इंडोनेशिया में बहुत से सुंदर द्वीप और बीच बने हैं जिनकों देखने का सपना हर इंसान का होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
visa free countries for indians in hindi
- फोटो : pixa
मॉरीशस 

मॉरीशस को अगर दूसरा भारत कहें तो कुछ आश्चर्य नहीं होगा। इस खूबसूरत देश में सैर के लिए आपको पूरे तीन महीने तक किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो अगर आप बीच के साथ ही समुद्र में एडवेंचर करने के बारे में सोच रहें है तो ये देश आपकी मेहमानवाजी करने के लिए बिल्कुल तैयार है।


 
विज्ञापन
visa free countries for indians in hindi
- फोटो : pixa
मालदीव 

इस सुंदर देश में घूमने के लिए अक्सर ही बॉलीवुड हस्तियां जाती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने पसंदीदा स्टार की घूमने वाली इस जगह पर आप भी बड़े ही आसानी से जा सकते हैं। मालदीव में जाने के लिए किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं होती है। यहां पर करीब 1200 आइलैंड हैं जो अपनी व्हाइट सैंड और अंडर वॉटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed