सैर करने के लिए हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को पहाड़ ज्यादा पसंद होते हैं तो कोई समुद्र की अठखेलियों को पसंद करता है। इसके साथ ही एडवेंचर एक्टीविटीज में भी तो फर्क होता है। लेकिन हम कहें कि इस सर्दी अगर आप पहाड़ों पर बर्फबारी देखने जा रहें है तो वहां कुछ एक्टीविटीज समुद्र वाली भी कर सकते हैं तो आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। लेकिन आज हम आपको ऐसी ही अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की सैर करके आप बर्फबारी के साथ ही अथाह पानी में गोते भी लगा सकते हैं। तो चलिए जानें उस जगह के बारे में....
पहाड़ों की वादियों में ले सकते हैं गोवा के मजे, इस खूबसूरत झील में होती है स्की और बोट राइड
अगर आपको पहाड़ों पर होने वाली स्नोफॉल पसंद है और आप इस ठंड में शिमला या नैनीताल जाने का प्लान बना रहे हैं। आपको मसूरी का रुख करना चाहिए क्योंकि यहां पर आपको पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के साथ ही पानी मे स्की बोट राइड करने का भी मजा मिलेगा। जो केवल गोवा या फिर समुद्री बीचों पर ही करने को मिलती है।
मसूरी की सैर के लिए अगर आप जा रहे हैं तो यहां करीब 70 किमी दूर बनी है टिहरी झील। भारत के सबसे ऊंचे बांध के रूप में टिहरी को जाना जाता है। और इसी के किनारे बनी हुई टिहरी झील जो देखने में बेहद सुंदर नजर आती है। पहाड़ों के बीच में बनी इस झील तक पहुंचना जितना आसान है क्योंकि यहां जाने के लिए किसी ट्रैकिंग की जरूरत नहीं पड़ती है।
चारों ओर पहाड़ों से घिरी इस झील का नजारा बेहद भव्य नजर आता है। इसके साथ ही यहां पर आप स्की बोट राइड और जेट मोटर राइड का भी मजा ले सकते हैं। क्योंकि इस तरह की राइड केवल समुद्री बीचों पर ही मिलती है। अपने सुंदर नजारों के कारण यह झील धीरे-धीरे लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रही है।
तो अगली बार जब आप मसूरी जाएं तो केवल मॉल रोड या उसके आसपास का ही जगह को न घूमें बल्कि इस झील की सैर भी जरूर करें। फोटोग्राफी करने वालों के लिए यहां के नजारे बेहद सुंदर है। जो बरबस आपका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।