भारत के पश्चिमी छोर पर स्थित देश के बड़े महानगरों में से एक मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। यह शहर समुद्र से घिरा हुआ है और एक लंबे भूभाग पर फैला हुआ है। यह शहर आज भी एक प्रमुख औद्योगिक शहर है तो वहीं कभी ब्रिटिशर्स का सबसे पसंदीदा शहर रहा है। पर्यटन के लिहाज से भी मुंबई पूरी दुनिया में एक खास जगह रखता है। भारत में फिल्मों के निर्माण और शेयर बाजार के केंद्र के रूप में स्थित इस देश में रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोग आते हैं, जिनमें से कुछ करियर बनाने आते हैं तो कई नये सपने पूरा करने। इनमें से कई लोग टूरिस्ट के रूप में भी आते हैं। यदि आप भी मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं आपको मुंबई किस समय घूमना चाहिए, कौन सी जगहों को घूमना चाहिए और आप इसके आसपास क्या घूम सकते हैं।
मुंबई में बनाइए घूमने का प्लान, जानिए कितने दिन में क्या घूम सकते हैं बॉम्बे में
वैसे तो मुंबई में कई समुद्री किनारे हैं। लेकिन जुहू में स्थिति, जुहू चौपाटी या मुंबई चौपाटी जाना आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा। यहां आप परिवार के साथ जाकर घंटों बिता सकते हैं। ऊंची बिल्डिंगों से घिरा और शहरी आबादी के बीच में स्थित इस बीच पर आना आपके लिए सुखद रहेगा। खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए यह सबसे बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। भेलपुरी, पानीपुरी, इडली डोसा, वड़ा पाव और मुंबई के पारंपरिक व्यंजन का आप यहां मजा ले सकते हैं। फिल्मी दुनिया की दिग्गज हस्तियां यहीं रहती हैं।
मुंबई तीन रेलवे लाइन पर बसा हुआ है। वेस्टर्न, हार्बर और सेंट्रल। मुंबई की सारे महत्वपूर्ण जगहें और स्टेशंस पश्चिमी लाइन पर ही है। महालक्ष्मी स्टेशन पर जाना आपके लिए बेहतर चीजें देखने के लिए यादगार रहेगा। आप यहां हाजी अली की दरगाह देख सकते हैं। इस दरगाह को 1431 में समुंदर के बीच में दौलतमंद मुस्लिम व्यापारी सैय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की याद में बनवाया गया था। यह वह व्यक्ति था जिसने हज से आने के बाद अपनी सारी दौलत छोड़ दी थी। यहां आकर आपको सुकून मिलेगा। समुद्र के बीच में होने के बाद यहां के नजारे भी देखने लायक हैं।
महालक्ष्मी के नाम से आपको यह स्टेशन वेस्टर्न लाइन पर मिलेगा। यह देवी लक्ष्मी का मंदिर है जो हाजी अली दरगाह से थोड़ी ही दूर पर है। यह मुंबई के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। केवल इसी मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। इस मंदिर को लेकर कई पौराणिक और ऐतिहासिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन यूनेस्को की संरक्षित सूची में शामिल एक ऐतिहासिक और शानदार इमारत है। इसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था। 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रख दिया गया। गोथिक स्टाइल में बने इस स्टेशन को देखना आपके लिए एक अनोखा अनुभव होगा। शॉपिंग करना हो या फिर मुंबई को करीब से देखने की चाहत आपको यहां बहुत अच्छा लगेगा। मनीष मार्केट, क्रॉफट मार्केट आपके लिए शॉपिंग की बेस्ट जगहें होंगी।