सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड के साथ मनाइए नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान, यादगार रहेगी ट्रिप

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
visit these best romantic honeymoon places of north east
north east - फोटो : social media

जब भी बात घूमने या फिर हनीमून पर जाने की आती है तो सबके दिमाग में सबसे पहले नार्थ ईस्ट का नाम आता है। आए भी क्यों न यहां सिक्किम से लेकर तवांग, दार्जिलिंग के अलावा और भी कई खूबसूरत जगहें हैं। आइए हम आपको नार्थ ईस्ट के ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में जो घूमने और हनीमून के लिए पूरे देश भर में मशहूर है। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में.

Trending Videos
visit these best romantic honeymoon places of north east
north east - फोटो : social media

सिक्किम की राजधानी गंगटोक जाकर आपको बेहद खूबसूरत अनुभव होगा। यहां की यादें आपके जीवन में हमेशा ताजा रहेंगी। यहां जाकर आप खुद को प्रकृति के करीब महसूस करेंगे। यह जगह न सिर्फ आपको अच्छी लगेगी बल्कि आपके साथी को भी यह जगह पसंद आएगी। इसके अलावा सिक्किम में जुलुक, सोमगो झील और रवंगला जैसी कई जगहें हैं, जहां कपल्स आराम से घूम सकते और कुछ रोमांटिक पल एक साथ बिता सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visit these best romantic honeymoon places of north east
north east - फोटो : social media

सिक्किम से सटी एक खूबसूरत जगह हैं पेलिंग। यहां जाकर आप प्रकृति के हसीन नजारों का आनंद ले सकेंगे। यहां से कंचनजंघा और हिमालय का नाजारा साफ-साफ नजर आता है। इस इलाके का नाम सबसे शांत और खूबसूरत जगहों में आता है। 

visit these best romantic honeymoon places of north east
north east - फोटो : social media

शिलांग की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह इतना सुंदर है कि आप यहां जाकर खुदको प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे। 

विज्ञापन
visit these best romantic honeymoon places of north east
north east - फोटो : social media

इस जगह को अरुणाचल प्रदेश का दिल कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं तवांग की। यह छोटा सा कस्बा है लेकिन यहां ज्यादातर कपल्स ट्रैकिंग के लिए आते हैं। अगर आपको भी ट्रेकिंग का शौक है तो आप भी यहां जा सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed