किसी पारदर्शी पत्थर जैसी दिखने वाली फिटकरी दिखने में तो बेहद सामान्य होती है लेकिन गुणों की जब बात आती है तो फिटकरी का कोई जोड़ नहीं है। पानी साफ करना हो या चेहरे के मुंहासों से निजात पानी हो, फिटकरी बेहद उपयोग साबित होती है। यही वजह है कि भारतीय घरों में फिटकरी हमेशा मौजूद होती है। साथ ही कई सारी शारीरिक समस्याओं का घरेलू उपाय है फिटकरी। अगली स्लाइड्स से जानिए फिटकरी का उपयोग करने से किन-किन समस्याओं में मिलती है राहत।
लंबे समय तक जवां दिखने के लिए इस तरह करें फिटकरी का प्रयोग और भी हैं फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुर्रियां और बढ़ती उम्र के प्रभाव को करे कम
फिटकरी का यह गुण है कि वह त्वचा में कसाव लाती है, साथ ही रूखी, बेजान और लटकी त्वचा को ठीक करने का कार्य करती है। फिटकरी के इसी गुण के कारण कई सारी ब्यूटी क्रीम में भी इसका उपयोग होता है। चेहरे पर फिटकरी लगाने से झुर्रियों में कमी आती है और साथ ही बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कम होता है। बिना कोई पेस्ट बनाए भी आप सीधा फिटकरी को चेहरे पर घूमा सकते हैं। ऐसा करने से चेहरे एकदम स्वस्थ होने लगता है।
मुंह की बदबू
मुंह में से यदि बहुत बदबू आती है। कोई आपसे बात करना पसंद नहीं करता है तो आज ही फिटकरी का उपयोग करना शुरू कर दें। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से दांतों पर जमा प्लाक मिट जाता है। साथ ही यह लार में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी खत्म करने में सहायता करता है। लेकिन इसके पानी को पीना नहीं चाहिए। ऐसा करने से हानि भी पहुंच सकती है।
जुओं का उपचार
फिटकरी से जुओं की समस्या दूर होती है। बालों के लिए फिटकरी को बहुत उपयोगी माना गया है। जुओं की समस्या के लिए फिटकरी का पेस्ट बनाकर उसे स्काल्प पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बालों से जुओं का नामो- निशान मिट जाता है। स्काल्प एकदम साफ होने लगती है और साफ स्काल्प पर जुएं नहीं आती है। कई लोग फिटकरी के पानी से भी बालों को धोते हैं लेकिन हर किसी को यह उपाय जम नहीं पाता है।
फिटकरी के उपयोग से आसानी से तन की दुर्गंध को मिटाया जा सकता है। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिस वजह से तन की दुर्गंंध को पैदा करने वाले जीवाणुओं को मिटा दिया जाता है। यही वजह है कि डियोड्रेंट बनाने वाली कंपनियां भी इसका उपयोग करती हैं। नहाने के पानी में फिटकरी मिलाने से भी इस समस्या से निजात मिलती है।