फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए अर्श से फर्श पर आए विनोद कांबली की नेट वर्थ, कितनी है पूर्व क्रिकेटर की कमाई?

Tue, 18 Jan 2022 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Jan 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Vinod Kambli Birthday 2022 Net Worth Income Controversy Celebrity Lifestyle
विनोद कांबली - फोटो : instagram/vinodkambli2016/

क्रिकेट का एक ऐसा सितारा, जिसकी शुरुआत दमदार थी, लेकिन उनकी गिनती असफल क्रिकेटर्स में होती है। अद्भुत प्रतिभा होने के बाद वह ऊंचाइयों को न छू सके। यहां बात हो रही है पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की। विनोद कांबली का आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 18 जनवरी 1972 को मुंबई में जन्में कांबली को उनकी उपलब्धियों से ज्यादा विवादों के कारण याद किया जाता है। एक दौर था जब स्कूल मैच में कांबली ने सचिन से ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया।उनके गुरु रमाकांत आचरेकर ने भी कांबली को सचिन से ज्यादा टैलेंटेड मान लिया था। हालांकि कांबली के भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। बहरहाल विनोद कांबली का क्रिकेट करियर भले ही छोटा रहा, लेकिन दमदार और रिकॉर्ड से भरा रहा। सचिन के साथ डेब्यू कांबली ने डेब्यू किया था लेकिन सचिन क्रिकेट के भगवान बन गए और असीम प्रतिभा के धनी विनोद कांबली अर्श से फर्श पर आ गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों विनोद कांबली क्या कर रहे हैं? उनकी कमाई कैसे होती है? कांबली की नेटवर्थ क्या है? चलिए जानते हैं पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की लाइफस्टाइल के बारे में सब कुछ।

Vinod Kambli Birthday 2022 Net Worth Income Controversy Celebrity Lifestyle
विनोद कांबली - फोटो : instagram/vinodkambli2016

विनोद कांबली की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की कुल संपत्ति 1.6 मिलियन डॉलर है। वह सालाना 4 लाख की कमाई करते हैं। उनका मुंबई में अपना घर है।

Vinod Kambli Birthday 2022 Net Worth Income Controversy Celebrity Lifestyle
विनोद कांबली - फोटो : instagram

विनोद कांबली की कमाई

कांबली की कमाई की बात करें तो वह हर महीने 32 हजार कमाते हैं। वैसे को कांबली की कमाई का प्रमुख जरिए क्रिकेट है लेकिन उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग, कमेंटेटर के तौर पर भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Kambli Birthday 2022 Net Worth Income Controversy Celebrity Lifestyle
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद कांबली का रिकॉर्ड

-विनोद कांबली ने महज 21 साल की उम्र में अपने पहले 7 टेस्ट में 2 दोहरे शतक और 2 शतक ठोके थे।

-रणजी ट्रॉफी की अपनी पहली ही गेंद पर कांबली ने छक्का जड़ दिया था।

-विनोद कांबली ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाए थे, जिसे आज तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है।

विज्ञापन
Vinod Kambli Birthday 2022 Net Worth Income Controversy Celebrity Lifestyle
विनोद कांबली - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद कांबली के विवाद

-सचिन और कांबली को जिगरी दोस्त कहा जाता है लेकिन साल 2009 में कांबली ने एक टीवी शो के दौरान कहा था कि जब उन्हें सचिन की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तो उन्होंने कांबली की मदद नहीं की। इसके बाद सचिन और कांबली के बीच दूरियां बढ़ गईं और सचिन ने साल 2013 में हुई अपनी फेरवल पार्टी में विनोद कांबली को न तो बुलाया और न उनके बारे में जिक्र किया।

-कांबली ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत की हार को फिक्सिंग बताई थी और उस समय के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित टीम के अन्य बल्लेबाजों और मैनेजर पर आरोप लगाए थे।

-2015 में कांबली ने नवजोत सिंह सिद्धू को खुलेआम गालियां दी थीं, जिसके बाद वह विवादों में आ गए थे।

-2015 में कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ घरेलू नौकरानी ने एफआईआर करवाई थी। आरोप था कि सैलरी मांगने पर विनोद कांबली और एंड्रिया से नौकरानी को पीटा और तीन दिन तक एक कमरे में बंद रखा।

-सिंगर अर्जित सिंह के पिता को मारने के मामले में भी कांबली और उनकी पत्नी विवादों में आ गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed