फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों ने चेताया: कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए कोरोना-इंफ्लुएंजा दोनों खतरनाक, ऐसे जानें आप कितने सुरक्षित

Sat, 25 Mar 2023 10:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Mar 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
weak immunity symptoms in hindi, risk factors for covid 19 and influenza infection
कमजोर इम्युनिटी और रोगों का खतरा - फोटो : iStock

देश में बढ़ता कोरोना और इंफ्लुएंजा का संक्रमण स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। इंफ्लुएंजा, जिसे सामान्यत: हल्के लक्षणों वाला संक्रमण माना जाता रहा है, उसके H3N2 वैरिएंट के कारण इस बार लोगों में गंभीर रोग का खतरा देखा गया है। वहीं पिछले करीब पांच महीने बाद एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए मुख्यरूप से XBB.1.16 वैरिएंट को प्रमुख कारण माना जा रहा है जिसकी संक्रामकता दर अधिक है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि देश में अधिकतर लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है और बूस्टर डोज भी लग चुकी है, ऐसे में कोरोना के कारण गंभीर रोग विकसित होने का खतरा कम है, पर कोमोरबिडिटी और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए कोरोना और H3N2 इंफ्लूएंजा, दोनों ही गंभीर रोग कारक हो सकते हैं।

इन दोनों संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए निरंतर उपाय करते रहना सभी के लिए आवश्यक है। आइए जानते हैं कि किन उपायों को प्रयोग में लाकर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से बढ़ा सकते हैं?

weak immunity symptoms in hindi, risk factors for covid 19 and influenza infection
बार-बार सर्दी-जुकाम होने की दिक्कत - फोटो : istock

कमजोर इम्युनिटी के इन लक्षणों के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इम्युनिटी पावर कमजोर होना सिर्फ कोरोना और H3N2 इंफ्लूएंजा ही नहीं कई प्रकार के और भी संक्रामक रोगों के खतरे को बढ़ाने वाला हो सकता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वह अधिक बीमार होते हैं। मौसम बदलते ही अगर आपको अक्सर सर्दी-जुकाम हो जाता है, अक्सर थकान-सिरदर्द बनी रहती है और बार-बार यूटीआई जैसे संक्रमण होते रहते हैं तो यह संकेत है कि आपकी इम्युनिटी कमजोर है, ऐसे लोगों में कोरोना और H3N2 इंफ्लूएंजा की भी खतरा अधिक हो सकता है।

आइए जानते हैं कि इम्युनिटी पावर को मजबूत करने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं?

weak immunity symptoms in hindi, risk factors for covid 19 and influenza infection
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करें उपाय - फोटो : iStock

प्रतिरक्षा प्रणाली को कैसे ठीक रखें?

इम्युनिटी को मजबूती देना एक सतत प्रक्रिया है जिसके लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

  • पौष्टिक आहार, जिसमें कई प्रकार का विटामिन्स और खनिज हों, उनका सेवन करें। 
  • शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। नियमित शारीरिक गतिविधि जैसे योग-व्यायाम आपको बेहतर महसूस करने, बेहतर नींद लेने और चिंता कम करने में मदद करेंगे।
  • वजन को कंट्रोल रखें। वजन बढ़ना आपके शरीर के कार्य करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है।
  • पर्याप्त नींद लें, अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए जरूरी है।
  • धूम्रपान और शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
weak immunity symptoms in hindi, risk factors for covid 19 and influenza infection
इम्युनिटी बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक तरीके - फोटो : Pixabay

कोरोना और H3N2 इंफ्लूएंजा से बचाव

इन दिनों बढ़ रहे संक्रामक रोगों के खतरे को कम करने के लिए आप आयुर्वेदिक तरीकों का भी प्रयोग में ला सकते हैं। तुलसी की पत्तियों का सेवन करना संक्रामक रोगों के खतरे से बचाने में मददगार है। इसके अलावा हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें इससे गले के संक्रमण को कम करने में मदद मिलेगी। हर्बल-टी और काढ़े का सेवन भी आपको कई प्रकार के संक्रामक रोगों के खतरे से बचाने में लाभकारी हो सकता है। 



--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed