World Food Safety Day 2023: स्वस्थ जीवन के लिए खाद्य पदार्थ बेहद जरूरी हैं। जिस तरह से जीवन के लिए हवा और पानी मूलभूत आवश्यकता है, उसी तरह भोजन भी आवश्यक है। भोजन हमारे संपूर्ण विकास के लिए सहायक है। हालांकि जिस खाद्य पदार्थ का हम सेवन करते हैं, उसकी गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। आजकल डिब्बा बंद या पैकेड फूड का उपयोग अधिक हो रहा है। इस तरह की खाद्य सामग्री के सेवन के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले उनके उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण और वितरण के बारे में पता कर लें, कि वह सेहत के लिहाज से सुरक्षित है या नहीं।
World Food Safety Day 2023: पेट के लिए जहर का काम कर सकती हैं ये पांच चीजें, आज से छोड़ दें सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्राइड फूड
बहुत अधिक तला भुना भोजन या तैलीय खाद्य पदार्थ का सेवन बंद कर दें। अधिक मात्रा में तेल का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इस तरह के भोजन से पेट की चर्बी भी बढ़ जाती है। पकौड़े, कचौरियां आदि फ्राइड फूड में आता है।
चीनी का सेवन
चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। चीनी का अधिक सेवन करने से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। साथ ही पेट पर भी नकारात्मक असर होता है। पेट को हेल्दी रखने में गुड बैक्टीरिया सहायक है। चीनी गुड बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे शरीर में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स
बहुत अधिक नमक, चीनी या फैट युक्त खाना पेट के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पॉइजनिंग का कारक बन सकता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, चॉकलेट, कैंडी, आइसक्रीम, पैकेज्ड सूप, चिकन नगेट्स, हाॅट डाॅग और फ्राइज जैसी चीजें शामिल हैं।
शराब
पेट के साथ ही लिवर के लिए शराब का सेवन नुकसानदायक है। शराब के सेवन से भी पेट संबंधी समस्या हो सकती है और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है।