{"_id":"65fa7bfef006e82a1e047911","slug":"world-water-day-2024-tips-and-tricks-to-check-water-quality-at-home-in-hindi-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Water Day 2024: जो पानी पी रहे हैं वह साफ है या नहीं, इन आसान तरीकों से क्वालिटी करें चेक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
World Water Day 2024: जो पानी पी रहे हैं वह साफ है या नहीं, इन आसान तरीकों से क्वालिटी करें चेक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:18 AM IST
सार
विश्व जल दिवस के मौके पर कुछ आसान तरीकों से ये पता लगा सकते हैं कि जो पानी आप पीते हैं, वह कितना शुद्ध है, यानी पीने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच घर पर ही आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
विश्व जल दिवस 2024
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
World Water Day 2024: 22 फरवरी को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। धरती 70 फीसदी पानी से घिरी है, जिसमें से पीने योग्य पानी लगभग 3 फीसदी ही है। भारत में पीने वाले पानी की मांग अधिक है लेकिन पूर्ति संकट बढ़ रहा है। 1.4 अरब से अधिक की आबादी के बावजूद भारत के पास दुनिया के ताजे जल संसाधन का केवल 4 प्रतिशत ही है।
विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियां और जनसंख्या के कारण जो पानी के सीमित संसाधन है, उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जाने अनजाने पानी की बर्बादी और जल प्रदूषण के कारण लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। वहीं प्रदूषित जल स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
इसलिए जल प्रदूषण को रोककर और पानी को बर्बाद होने से बचाकर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। विश्व जल दिवस के मौके पर कुछ आसान तरीकों से ये पता लगा सकते हैं कि जो पानी आप पीते हैं, वह कितना शुद्ध है, यानी पीने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच घर पर ही आसानी से की जा सकती है।
2 of 6
विश्व जल दिवस 2024
- फोटो : istock
पानी का रंग
एक कांच के गिलास में पानी लेकर उसका रंग देखें। अगर जल का रंग पीला या भूरा हो या उसमें किसी तरह के कण नजर आ रहे हैं तो समझ जाएं कि पानी लो क्वालिटी का है। अगर घर पर वाॅटर फिल्टर लगा हुआ है, और उससे भी ऐसा ही पानी आ रहा है तो हो सकता है कि वाॅटर फिल्टर को सर्विसिंग की जरूरत हो।
3 of 6
विश्व जल दिवस 2024
- फोटो : पिक्साबे
पानी की पारदर्शिता
पानी के रंग के साथ ही पीने वाले पानी में कितनी पारदर्शिता है, ये भी जल की गुणवत्ता बताता है। पानी का रंग अलग है या किसी तरह के पार्टिकल्स हैं तो पानी धुंधला नजर आएगा। पानी में मिट्टी के कण होंगे तो भी वह धुंधला दिखता है। ऐसा जल पीने योग्य नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विश्व जल दिवस 2024
- फोटो : Pixels
पानी की महक
अगर पानी में किसी तरह की महक आ रही है तो भी पानी अशुद्ध हो सकता है। कई बार जिस बर्तन में आप पानी पीते हैं, वह सही से धुला नहीं होता, या किसी तरह की गंध पहले से पानी में घुल गई होती है, इसलिए पानी से महक आने लगती है। इसलिए हमेशा साफ बर्तन में ही पानी रखें।
विज्ञापन
5 of 6
विश्व जल दिवस 2024
- फोटो : iStock
पानी का स्वाद
पीने वाले पानी के स्वाद पर भी उसकी गुणवत्ता निर्भर करती है। लेकिन अगर पानी कड़वा लगे तो उसे न पीएं। पानी में धातु जैसा स्वाद आए तो हो सकता है कि धात्विक अशुद्धियां जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम घुला हो। पानी में ब्लीच का स्वाद आ रहा है तो हो सकता है कि क्लोरीन मिली हो। पानी नमकीन लगे तो सल्फेट की मौजदूगी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।