फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: इस साल वजन घटाने के लिए ये नुस्खे रहे चलन में, लोगों को खूब आए पसंद

Tue, 31 Dec 2024 07:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 31 Dec 2024 07:52 PM IST
सार

वेट लाॅस के ये टिप्स काफी लोकप्रिय हुए। आइए जानते हैं साल  2024 के वजन कम करने के चर्चित नुस्खों के बारे में।  

विज्ञापन
Year Ender 2024 Trendy Weight Loss Tips Most Searched Weight Loss Yoga to Stay Fit Followed by People in Hindi
Year Ender 2024 वजन घटाने के तरीके - फोटो : amar ujala

Weight Loss Tips Year Ender 2024 : स्वस्थ रहने के लिए शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने और वजन नियंत्रित रखने की जरूरत होती है। बढ़ा हुआ वजन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए लोग वजन घटाने पर जोर देते हैं। हालांकि पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करना और वजन को नियंत्रित करना आसान नहीं। इसके लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं।



आमतौर पर शारीरिक गतिविधि बढ़ाकर, खानपान का ध्यान देकर और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर वजन को काबू में रखा जा सकता है। लेकिन जिन लोगों का वजन बढ़ चुका है, वह उसे कम करने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। जिम में पसीना बहाना, योग, जॉगिंग व रनिंग के अलावा डाइट प्लान को जीवन में शामिल करके वजन कम किया जा सकता है। 

इसके अलावा वजन कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वायरल नुस्खों को लोग वेट लॉस के लिए अपनाते रहते हैं। साल 2024 में कुछ घरेलू नुस्खों को जमकर अपनाया गया। वेट लाॅस के ये टिप्स काफी लोकप्रिय हुए। आइए जानते हैं साल  2024 के वजन कम करने के चर्चित नुस्खों के बारे में।  

Year Ender 2024 Trendy Weight Loss Tips Most Searched Weight Loss Yoga to Stay Fit Followed by People in Hindi
दालचीनी - फोटो : freepik.com

दालचीनी

वजन घटाने के लिए इस वर्ष लोगों  ने दालचीनी वाले नुस्खे को अपनाया।  इसमें एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर करीब 10 मिनट धीमी आंच पर उबाला जाता है। पानी को हल्का ठंडा करके एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पीना चाहिए। इससे मोटापा आसानी से कम किया जा सकता है। ये नुस्खा इस साल काफी लोगों ने अपनाया।

Year Ender 2024 Trendy Weight Loss Tips Most Searched Weight Loss Yoga to Stay Fit Followed by People in Hindi
अजवाइन - फोटो : Adobe stock

जीरा, अजवाइन का पानी

वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन का पानी असरदार हो सकता है। इस साल  लोगों ने खूब ये नुस्खा अपनाया। एक पैन में जीरा, अजवाइन, धनिया को एक कप  पानी के साथ  उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा करने के लिए रख दें। अब पानी को सुबह  खाली पेट धीरे-धीरे पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Trendy Weight Loss Tips Most Searched Weight Loss Yoga to Stay Fit Followed by People in Hindi
नींबू-खीरे का डिटॉक्स ड्रिंक - फोटो : istock

नींबू-खीरे का डिटॉक्स ड्रिंक

आधा नींबू का रस, खीरे के कुछ टुकड़े और एक चम्मच अदरक पाउडर या कुटी हुई अदरक को गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह सिप-सिप करके पीएं। नींबू पानी हमेशा से ही वजन कम करने के लिए लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय डिटॉक्स ड्रिंक रही है। खीरा और अदरक के साथ इस साल ये ड्रिंक काफी इस्तेमाल की गई।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Trendy Weight Loss Tips Most Searched Weight Loss Yoga to Stay Fit Followed by People in Hindi
पर्वतासन - फोटो : Amar Ujala

योग

योग लगातार लोगों के जीवन का हिस्सा बन रहा है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग असरदार है। वजन कम करने के लिए इस साल लोगों ने प्लैंक और पर्वतासन योग का अभ्यास किया। इसके अलावा लोगों ने वजन कम करने के लिए 10000 कदम चलने की लक्ष्य बनाया और वाॅक को अपनी आदत में शामिल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed