शिल्पा शेट्टी ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो पीठ और कमर की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने वाले आसन को बताती नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में भी इस बात का जिक्र किया है कि कैसे शरीर में बिना किसी क्रिया के जंग लगता जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इन तीन आसन व्याघ्रासन, मार्जरी आसन और उत्थान वज्रासन की प्रैक्टिस के बारे में बताया है। आगे की स्लाइड में जानिए इन तीनों आसन को करने का तरीका।
शिल्पा शेट्टी ने बताया पीठ को मजबूत करने वाले योगासन, आप भी जानिए इसे करने का तरीका
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद गहरी सांस लेकर हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और घुटने के बल हो जाएं। इसके बाद हाथों को जमीन पर रखें। ध्यान रहें आपकी बाजुएं बिल्कुल सीधी होनी चाहिए। इसके बाद दाहिने पैर के घुटने को शरीर के नीचे की ओर इस तरह से ले आएं कि घुटना मुंह नीचे करने पर नाक को छुए। इस प्रक्रिया को दोनों पैरों से कम से कम तीन बार दोहराएं। ये आसान पीठ और कमर की मांसपेशियों को आराम दिलाने के साथ मजबूती प्रदान करता है।
मार्जरी आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। साथ ही इसकी मदद से कंधों और कलाई में भी मजबूती आती है। इसे करने के लिए घुटनों के बल होकर पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। सामने की ओर देखकर गहरी सांस लें। फिर पीठ को सिकोड़ते हुए दाढ़ी को छाती से छूने की कोशिश करें। साथ ही पीठ को धनुषाकार जितना हो सके उतना उठाएं। इस स्थिति को कुछ सेकेंड के लिए बनाए रखें। इसके बाद सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं। ये प्रक्रिया पांच से छह बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए पहले वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं। इसके बाद घुटनों के बल खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को आगे की ओर करके फर्श पर रखें। दाहिने पैर को उठाकर पीछे की ओर ले जाएं और बांए हाथ से पकड़ने की कोशिश करें। ये प्रक्रिया दोनो पैरों के साथ दोहराएं। इस प्रक्रिया को छह से सात बार दोहराएं। ये आसन कमर और पीठ की हड्डियों के दर्द से राहत दिलाने और आराम में मदद करते हैं।