Yuzvendra Chahal luxurious House : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। युजवेंद्र चहल और पत्नी धनश्री के तलाक की खबरों के बीच लोग ये जानना चाहते हैं कि क्रिकेटर अपने परिवार के साथ कहां रहते हैं। युजवेंद्र चहल अक्सर अपने माता-पिता और पत्नी धनश्री के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपने घर की तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वह अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते, आराम करते नजर आ जाते हैं। तस्वीरों से उनके शानदार बंगले के अंदर का नजारा देखने को मिलता है, जिससे पता चलता है कि युजवेंद्र का घर किसी दिग्गज सेलेब्स से कम नहीं है।
Yuzvendra Chahal House: युजवेंद्र चहल का घर है इतना आलीशान, देखकर भूल जाएंगे विराट और रोहित शर्मा का आशियाना
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का गुड़गांव में काफी आलीशान बंगला है। अपनी गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड करने वाले चहल का इंटीरियर महलों जैसा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का शानदार एंट्रेंस
घर के एंट्रेंस को इंडोर प्लांट्स से सजाया गया है। सफेद गमलों के बीच से घर का मुख्य द्वार है। बंगले का दरवाजा गोल्डन रंग का है। चारों ओर पौधे लगे हैं। गेट खुलते ही गणपति बप्पा की खूबसूरत मूर्ति दिखाई देती है। हर साल युजवेंद्र के घर पर गणपति पंडाल भी सजता है।
स्पेशियस घर का आंगन
युजवेंद्र का घर काफी स्पेशियस और मिनिमम डेकोरेट है। घर के अंदर सीढ़ियों के पास हरे रंग के सोफे की कुर्सियां हैं जहां चहल और उनके पापा गेम खेलते हैं। सीढ़ियों पर कांच के शीशे लगे हैं। पीछे की दीवार पर घोड़े पर सवार एक आदमी की पेंटिंग भी है। सीढ़ियों के नीचे के स्पेस का इस्तेमाल करते हुए पौधे लगाए गए हैं जो घर की सुंदरता और हरियाली को बढ़ाते हैं।
घर की शानदार सजावट
मल्टी स्टोरी बंगले की दीवारें ग्रे और हल्के बेज टोन की हैं। मार्बल टाइल्स के साथ ग्रे टोन दीवारों को लगभग संगमरमर जैसा प्रभाव देता है। घर की सजावट के लिए शानदार प्रिंट और पेंट के साथ ही खूबसूरत वॉल आर्ट का भी उपयोग किया गया है। वॉल आर्ट में ग्रे, नीले और सफेद रंग की सुंदर बनावट और सुनहरे रंग दिखते हैं।
ट्रॉफी रेक से लेकर बालकनी तक
चहल के घर में रूम में एक एरिया ऐसा भी है ,जहां उनके करियर में जीती गई ट्रॉफी और पुरस्कार सजाए गए हैं। राॅयल ब्लू कलर की दीवार और चॉकलेट कलर वुडन फ्लोर वाले इस कमरे में ट्रॉफी रखने के लिए वाइट ब्राउन कलर का फर्नीचर लगाया गया है।
युजवेंद्र चहल के घर में बड़ा सा यार्ड है, जो खास और पौधों से सजा है। यहां पेड़ों, मूर्तियों के साथ ही सजावट के सामान रखे हैं। घर की बालकनी भी काफी स्पेशियस है जहां मिरर रेलिंग लगी है और क्रीम रंग की टाइल्स सजी है।