फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या पहुंचे अभिनेता बिंदु दारा सिंह, अक्षय कुमार और अयोध्या के नाम को लेकर कही ये बातें

Mon, 19 Oct 2020 11:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
actor bindu dara singh reached ayodhya 
अभिनेता बिंदु दारा सिंह - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला में हो रही फिल्मी सितारों की रामलीला के कलाकारों ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंचन से जुड़े अपने अनुभवों, तैयारियों आदि को साझा किया। फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने कहा कि सही मायने में रामजन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण अयोध्या के सुंदरकांड का प्रारंभ है। अब तक तो अयोध्या सिर्फ विवाद व राजनीति का ही केंद्र रही है। अयोध्या को, अयोध्या जी कहकर बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर रामलीला मंचन करना सौभाग्य की बात है। हम जो यहां रामलीला कर रहे हैं, हमें श्रीरामजी ने ही बुलाया है। यहां आकर जो सुकून मिल रहा है वह कह नहीं सकते।


 

actor bindu dara singh reached ayodhya 
अयोध्या पहुंचे कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अब तक अयोध्या को लेकर सिर्फ राजनीति होती रही। कोर्ट में जब अयोध्या का विवाद आता था तो दुख होता था। जब सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर के हक में निर्णय आया तो पूरा देश प्रसन्न हो उठा। अब अयोध्या शांति की ओर बढ़ रही है। जब शांति आती है तो विकास होता है। अब दुनिया भर के लोग अयोध्या आएंगें। राम हिंदुस्तान के ह्रदय में विराजते हैं। अयोध्या पर फैसले का सबको इंतजार था, अब राममंदिर बन रहा है पूरे विश्व के रामभक्त प्रसन्न हैं। निर्देशक प्रवेश कुमार ने बताया कि रामलीला में राधेश्याम रामायण से संवाद लिया गया है जबकि चौपाईयां रामचरित मानस से ली गई हैं।

 
actor bindu dara singh reached ayodhya 
अक्षय कुमार - फोटो : social media
देशभक्त हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर उठे विवाद के सवाल पर बिंदु दारा सिंह ने कहा कि अक्षय देशभक्त हैं, उन पर अंगुली उठाना गलत बात है। कहा कि दीवाली में पता नहीं कितने लक्ष्मी बम दग जाते हैं। अक्षय कुमार हमेशा सबकी मदद करते हैं, कोरोना में 25 करोड़ दे दिया, उनकी राष्ट्रभक्ति पर कोई शक नहीं होना चाहिए। सिनेमा हिंदुस्तान की शक्ति पूरी दुनिया में दर्शाता है। फिल्म इंडस्ट्री को गाली देने का मतलब है कि हिंदुस्तान को गाली देना। कहा कि अक्षय कुमार पर अंगुली उठाने वालों पर बहुत गुस्सा हूं मन करता है उनकी अंगुली तोड़ दूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
actor bindu dara singh reached ayodhya 
अवतार गिल - फोटो : अमर उजाला
और भव्य होगी रामलीला : अवतार गिल
फिल्म अभिनेता अवतार गिल ने कहा कि रामजन्मभूमि पर राम की लीलाओं के मंचन का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। हमें जब अयोध्या में रामलीला मंचन के लिए कहा गया तो हम तुरंत तैयार हो गए। अयोध्या आने की इच्छा इस तरह पूरी होगी यह कल्पना भी नहीं की थी। हम हर वर्ष अयोध्या में रामलीला करेंगे। इस वर्ष कोरोना के चलते रामलीला में दर्शक नहीं आ पा रहे हैं लेकिन अगले वर्ष की रामलीला इससे भी बड़ी होगी और दर्शक भी आ सकेंगे।

 
विज्ञापन
actor bindu dara singh reached ayodhya 
अयोध्या पहुंचे कलाकार - फोटो : अमर उजाला
रामजन्मभूमि पर कला दिखाने का मौका सौभाग्य की बात: साबू
फिल्म अभिनेता जितेंद्र शर्मा उर्फ साबू रामलीला में कई किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम की जन्मभूमि पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिला है यह सौभाग्य की बात है। वे अब तक अलिफ लैला, विष्णु महापुराण, देवों के देव महादेव, सिंदबाद, चाचा चौधरी जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। उन्होंने मंगल पांडेय व सत्ता फिल्म में भी काम किया है। साउथ की कई फिल्में की है। कहा कि रामलीला मंचन का हिस्सा बनकर जीवन धन्य हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed